Friday, April 26, 2024
Advertisement

पाकिस्तान ने फिर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के अखनूर जिले में नियंत्रण रेखा पर फिर से युद्धविराम का उल्लंघन करते हुये गोलीबारी की। पाकिस्तान ने सितंबर माह के दौरान यह पांचवी बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया

Bhasha Bhasha
Published on: September 30, 2016 10:36 IST
india-pak-border- India TV Hindi
india-pak-border

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के अखनूर जिले में नियंत्रण रेखा पर फिर से युद्धविराम का उल्लंघन करते हुये गोलीबारी की। पाकिस्तान ने सितंबर माह के दौरान यह पांचवी बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है, जबकि पिछले 36 घंटों में यह तीसरा संघर्षविराम उल्लंघन है। 

जम्मू के उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने कहा, पाकिस्तान की ओर से रात को छोटे हथियारों से नियंत्रण रेखा में जम्मू जिले के पल्लनवाला, चपरियाल और समनाम इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की गयी। उन्होंने बताया कि यह गोलीबारी रात करीब साढ़े बारह बजे शुर की गयी, जबकि देर रात डेढ़ बजे समाप्त हो गयी। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में कोई भी हताहत अथवा घायल नहीं हुआ है। 

पाकिस्तानी सैनिकों ने कल मेंढर क्षेत्र के बोलनोई इलाके में गोलीबारी की थी। पाकिस्तानी सेना ने इससे पहले 28 सितंबर को युद्धविराम का उल्लंघन करते हुये नियंत्रण रेखा में पुंछ सेक्टर के सब्जियान इलाके में भारतीय सेना चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी। इससे पहले छह सितंबर को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ सेक्टर में सेना की चौकियों पर गोलीबारी की थी। दो सितंबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुये अखनूर सेक्टर में सेना की चौकियों पर गोलबारी की थी। अधिकारी ने बताया कि पिछले साल पाकिस्तान की ओर से सीमा पार गोलीबारी करने की 405 घटनाओं में 16 नागरिकों की मौत हो गयी थी और 71 लोग घायल हुये थे। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement