Friday, March 29, 2024
Advertisement

पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर LoC के 300 मीटर करीब आया, भारतीय सेना अलर्ट

दोनो पक्षों द्वारा स्वीकार्य नियमों के अनुसार घूमने वाले पंखों वाले विमान नियंत्रण रेखा के एक किलोमीटर के दायरे में नहीं आने चाहिएं...

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: February 21, 2018 17:57 IST
pak chopper- India TV Hindi
pak chopper

नई दिल्ली: पाकिस्तान का एक हेलीकॉप्टर आज जम्मू कश्मीर में पुंछ के निकट पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में नियंत्रण रेखा के 300 मीटर अंदर तक चला आया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी तरफ से किसी तरह की फायरिंग या कोई अन्य हमलावर कार्रवाई नहीं हुई।

दोनो पक्षों द्वारा स्वीकार्य नियमों के अनुसार घूमने वाले पंखों वाले विमान नियंत्रण रेखा के एक किलोमीटर के दायरे में नहीं आने चाहिएं। इसी तरह फिक्स पंखों वाले विमान इसके दस किलोमीटर के दायरे से बाहर रहने चाहिएं।

सूत्रों ने कहा कि हेलीकॉप्टर बाद में वापस चला गया। सूत्रों ने इसके साथ ही कहा कि यह हवाई क्षेत्र का उल्लंघन नहीं है, लेकिन दोनो देशों के बीच जो सहमति है उसका उल्लंघन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हेलीकॉप्टर MI-17 था।

उन्होंने संकेत दिया कि इस बारे में पाकिस्तानी पक्ष से बात की जाएगी।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement