Thursday, March 28, 2024
Advertisement

ऑपरेशन अबु दुजाना: हॉलीवुड फिल्म से मिली अंधेरे में मार गिराने की तरकीब

लश्कर-ए-तैयबा के कश्मीर सरगना अबु दुजाना को सुबह होने से पहले अंधेरे में ढेर कर दिया गया और उत्तरी कश्मीर में कहीं जाकर दफन कर दिया गया। इस अभियान में शामिल सुरक्षा अधिकारियों ने ओसामा बिन लादेन को मार गिराने के अमेरिकी अभियान से सीख ली।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 02, 2017 21:35 IST
Abu Dujana encounter- India TV Hindi
Abu Dujana encounter

पुलवामा: लश्कर-ए-तैयबा के कश्मीर सरगना अबु दुजाना को सुबह होने से पहले अंधेरे में ढेर कर दिया गया और उत्तरी कश्मीर में कहीं जाकर दफन कर दिया गया। इस अभियान में शामिल सुरक्षा अधिकारियों ने ओसामा बिन लादेन को मार गिराने के अमेरिकी अभियान से सीख ली। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने अंधेरे की बात को ध्यान में रखते हुए इस खूंखार आतंकी को ढेर करने का अभियान शुरू किया। यह आतंकी पहले 12 से अधिक बार सुरक्षा बलों की जद से बच निकला था। 

अभियान को अंजाम देने वाले सुरक्षा अधिकारियों के दिमाग में हॉलीवुड की मशहूर फिल्म जीरो डार्क थर्टी थी और इससे उन्हें अंधेरे में अभियान को अंजाम तक पहुंचाने की तरकीब मिली। यह फिल्म अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मार गिराने के अभियान से जुड़ी है। ओसामा को मई, 2011 में पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मार गिराया गया था। फिल्म ने सुरक्षा अधिकारियों को यह तरकीब सुझाने में मदद की कि अभियान रात के अंधेरे में चलाना है। 

पुलवामा के एक मकान में दुजाना के मौजूद होने की सूचना मध्य रात्रि में आई। अधिकारियों ने कहा कि कुछ लोगों का सुझाव था कि किसी दूसरे तरह के नुकसान से बचने के लिए अंधेरा छंटने के बाद अभियान चलाया जाए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'फिल्म और ओसामा को पकड़े जाने की बात हमारे दिमाग में आई और हमने भोर होने का इंतजार नहीं किया।' अधिकारी ने कहा, 'वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद रात में ही अभियान चलाने का फैसला किया गया और जवानों को तैनात कर दिया गया। दुजाना की मौजूदगी के बारे में पुष्ट जानकारी को देखते हुए विशेष अभियान समूह (SOG) को बुलाया गया और हकरीपुरा रवाना किया गया। सुरक्षा बलों के अभियान में दुजाना और उसका साथी आरिफ भट्ट मारा गया। 

ये भी पढ़ें: अगर सांप काटे तो क्या करें-क्या न करें, इन बातों का रखें ध्यान...

इस राजा की थी 365 रानियां, उनके खास महल में केवल निर्वस्‍त्र हीं कर सकते थे एंट्री

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement