Saturday, April 27, 2024
Advertisement

केरल में वालयार बलात्कार मामले के एक आरोपी की भीड़ ने पिटाई की

पलक्कड़ के पुलिस प्रमुख ने पीटीआई-भाषा को बताया, "जब वह (मधु) कोयंबटूर से अपने घर आया तो समूह ने उसे कथित रूप से बलात्कारी कहा। उसने कुछ अशिष्ट भावों और शब्दों का इस्तेमाल किया तो उसकी स्थानीय लोगों से लड़ाई हो गई, जिसके बाद उसकी पिटाई की गई।"

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: December 07, 2019 19:34 IST
Rape Photo- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतिकात्मक तस्वीर

पलक्कड़। केरल के पलक्कड़ जिले के वालयार में दो नाबालिग बहनों की बलात्कार के बाद हत्या के मामले के एक आरोपी की शनिवार को एक समूह ने पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि हाल ही में बरी हुए तीसरे आरोपी एम मधु की अपने घर के निकट कथित रूप से एक समूह के साथ कहासुनी हो गई।

पलक्कड़ के पुलिस प्रमुख ने पीटीआई-भाषा को बताया, "जब वह (मधु) कोयंबटूर से अपने घर आया तो समूह ने उसे कथित रूप से बलात्कारी कहा। उसने कुछ अशिष्ट भावों और शब्दों का इस्तेमाल किया तो उसकी स्थानीय लोगों से लड़ाई हो गई, जिसके बाद उसकी पिटाई की गई।"

उन्होंने कहा कि मधु की मां ने मीडिया को बताया कि हमलावर संघ परिवार से थे। आरोपी को पलक्कड़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि 13 जनवरी 2017 को 13 वर्षीय बच्ची अपने घर में फांसी पर लटकी हुई मिली थी। इसके 52 दिन बाद उसकी नौ वर्षीय बहन भी इसी तरह मृत मिली थी।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement