Friday, March 29, 2024
Advertisement

रामेश्‍वरम: श्रीलंका की नौसेना ने 4 भारतीय मछुआरों को नाव सहित हिरासत में लिया

रामेश्वरम तट के निकट भारतीय मछुआरों की एक नाव को श्रीलंका की नौ सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है। इसी के साथ ही श्रीलंकाई नौ सेना ने चार मछुआरों को भी हिरासत में ले लिया है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 13, 2019 8:31 IST
Fishremen- India TV Hindi
Fishremen

भारत और श्रीलंका के बीच एक बार फिर सीमा विवाद गहराता दिख रहा है। खबर है कि रामेश्‍वरम तट के निकट भारतीय मछुआरों की एक नाव को श्रीलंका की नौ सेना ने अपने कब्‍जे में ले लिया है। इसी के साथ ही श्रीलंकाई नौ सेना ने चार मछुआरों को भी हिरासत में ले लिया है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई आज सुबह डेल्‍फ आईलैंड के निकट की गई है। गिरफ्तार कर इन मछुआरो को कंगेसंतुरई नेवल कैंप में ले जाया गया है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement