Friday, March 29, 2024
Advertisement

महाराष्ट्र में 30 वर्षीय व्यक्ति ने नर्स से किया बलात्कार, जान से मारने की कोशिश की

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक नर्स को मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने के बाद कथित तौर पर उससे बलात्कार किया और बाद में उसकी हत्या करने की कोशिश की।

Bhasha Written by: Bhasha
Published on: December 09, 2019 22:20 IST
महाराष्ट्र में 30...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV महाराष्ट्र में 30 वर्षीय व्यक्ति ने नर्स से किया बलात्कार (प्रतिकात्मक तस्वीर)

गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक नर्स को मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने के बाद कथित तौर पर उससे बलात्कार किया और बाद में उसकी हत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार की रात यहां के निकट हुई और आरोपी राजेश सुरेश कांबली (30) को सोमवार की दोपहर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता देसाईगंज के एक निजी अस्पताल में प्रशिक्षु नर्स के तौर पर काम करती है। 

पुलिस के अनुसार पीड़िता अपना काम समाप्त करने के बाद अपने गांव लौटने के लिये रात आठ बजे के करीब देसाईगंज में एक बस स्टॉप पर गई। उन्होंने बताया कि कांबली महिला को जानता था। वह मोटरसाइकिल से बस स्टॉप आया। चूंकि महिला को देरी हो रही थी, इसलिये उसने आरोपी से मोटरसाइकिल से उसके घर छोड़ देने का अनुरोध किया। इसपर वह राजी हो गया। पीड़िता के गांव की तरफ जाने के दौरान कांबली उसे एक खेत में ले गया जहां उसने उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। 

पुलिस ने बताया कि उसने पीड़िता की गला घोंटकर हत्या भी करने की कोशिश की, लेकिन महिला अचेत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला को मृत समझकर आरोपी उसका मोबाइल फोन और अन्य सामान लेकर भाग गया। होश आने पर महिला ने अपने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने देसाईगंज थाने से संपर्क किया और कांबली के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई। 

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सुबह पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement