Thursday, April 25, 2024
Advertisement

इंडिया फाउंडेशन के शोधार्थियों को वीजा नहीं देने से चीन का इनकार

दूतावास ने एक बयान में कहा, "जहां तक मुझे पता है। इंडिया फाउंडेशन के सभी सातों सदस्यों को चीन जाने के लिए समय पर वीजा दिए गए। किसी भी वीजा आवेदन को खारिज नहीं किया गया। इंडिया फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल समय पर चीन जाएगा।"

IANS Reported by: IANS
Published on: July 08, 2017 14:39 IST
India-China- India TV Hindi
India-China

नई दिल्ली: चीन ने 'इंडिया फाउंडेशन' के शोधार्थियों को वीजा नहीं दिए जाने की खबरों से शनिवार को इनकार किया और जोर देकर कहा कि फाउंडेशन के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को शंघाई में फुदान यूनिवर्सिटी के दौरे के लिए वीजा दिया गया। भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता शी लियान ने वीजा नहीं देने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि इंडिया फाउंडेशन के सभी सातों सदस्यों को चीन जाने के लिए समय पर वीजा दिया गया। ऐसी खबरें थी कि चीन ने इंडिया फाउंडेशन के निदेशक आलोक बंसल को भी वीजा के लिए इंतजार करने को कहा और दो अन्य शोधकर्ताओं को वीजा नहीं दिया, जिसके बाद फाउंडेशन ने शुक्रवार को यह दौरा रद्द कर दिया। ये भी पढ़ें: भारत और चीन में बढ़ी तल्खियां, जानिए किसके पास है कितनी ताकत

दूतावास ने एक बयान में कहा, "जहां तक मुझे पता है। इंडिया फाउंडेशन के सभी सातों सदस्यों को चीन जाने के लिए समय पर वीजा दिए गए। किसी भी वीजा आवेदन को खारिज नहीं किया गया। इंडिया फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल समय पर चीन जाएगा।"

बयान के मुताबिक, "चीनी पक्ष चीन और भारत के बीच थिंक टैंक के आदान-प्रदान का हमेशा स्वागत और समर्थन करता है। यह सच नहीं है कि इंडिया फाउंडेशन के दो जूनियर शोधकर्ताओं को वीजा नहीं दिया गया, जिस वजह से प्रतिनिधिमंडल ने अपना चीन दौरा रद्द कर दिया।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव राम माधव ने शुक्रवार को उन मीडिया रिपोर्टो को नकार दिया, जिसके मुताबिक चीन ने उन्हें वीजा देने से मना कर दिया। हालांकि उन्होंने इसकी पुष्टि की कि उनके दो शोधकर्ताओं के वीजा आवेदन खारिज कर दिए गए। राम माधव इंडिया फाउंडेशन के निदेशक मंडल में शामिल हैं।

इंडिया फाउंडेशन के निदेशक बंसल ने शुक्रवार को कहा कि उनके वीजा पर अस्थायी रोक लगाई गई। उन्होंने कहा, "ऐसा क्यों किया गया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं। वीजा देना चीन सरकार के विवेक पर निर्भर करता है। यह हैरान करने वाला है कि क्योंकि हमें नहीं लगा था कि वीजा एक समस्या होगी।"

भारतीयों को वीजा नहीं देने की खबरें दोनों देशों के बीच हालिया बढ़े सीमा विवाद के बीच आई है। इंडिया फाउंडेशन के निदेशक मंडल में केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, निर्मला सीतारमन, जयंत सिन्हा और एम.जे.अकबर भी हैं।

ये भी पढ़ें: जानिए कौन है सैयद सलाहुद्दीन, जिसने कश्मीर घाटी को भारतीय बलों की कब्रगाह बनाने की खायी थी कसम

अगर सांप काटे तो क्या करें-क्या न करें, इन बातों का रखें ध्यान...

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement