Friday, April 19, 2024
Advertisement

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी, तापमान लुढ़ककर 0.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

पंजाब और हरियाणा में लोगों को शीतलहर से कोई राहत नहीं मिली। दो सप्ताह से सामान्य से कम चला आ रहा तापमान मंगलवार को और गिर गया। 

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: December 25, 2018 16:16 IST
Cold Wave- India TV Hindi
Image Source : PTI Cold Wave

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में लोगों को शीतलहर से कोई राहत नहीं मिली। दो सप्ताह से सामान्य से कम चला आ रहा तापमान मंगलवार को और गिर गया। मौमस विभाग के अनुसार अमृतसर और आदमपुर में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अमृतसर में यह इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात थी जहां तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

पंजाब के पठानकोट में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 2.8 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 3.8 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 3.5 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 4.5 डिग्री सेल्सियस और हलवाड़ा में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

हरियाणा में नारनौल 2.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। हिसार में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रोहतक में 4.2, करनाल में 5, भिवानी में 4.4, अम्बाला में 6.2 और सिरसा में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में अगले कुछ दिन तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आदमपुर, हलवाड़ा, बठिंडा, फरीदकोट, गुरदासपुर और हिसार सहित कई जगह सुबह के समय कोहरा छाया रहा। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement