Friday, March 29, 2024
Advertisement

नरेश गोयल और उनकी पत्नी को विदेश यात्रा करने से रोका गया: सूत्र

सूत्रों के अनुसार जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल को आव्रजन अधिकारियों ने शनिवार को मुंबई हवाई अड्डे पर विदेश यात्रा करने से रोक दिया। 

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: May 25, 2019 20:55 IST
naresh goyal- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO नरेंश गोयल

मुंबई। सूत्रों के अनुसार जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल को आव्रजन अधिकारियों ने शनिवार को मुंबई हवाई अड्डे पर विदेश यात्रा करने से रोक दिया। सूत्रों की मानें तो गोयल और उनकी पत्नी दुबई जाने वाली एमिरेट्स की उड़ान संख्या ईके 507 में यात्रा करने वाले थे। आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें उड़ान की इजाजत देने से इनकार कर दिया।

यही नहीं , अनीता गोयल का सामान भी विमान से उतार दिया गया। उड़ान दोपहर तीन बजकर 35 मिनट पर रवाना होनी थी। नरेश गोयल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं , एमिरेट्स की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। पिछले महीने जेट एयरवेज के अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष किरण पावसकर ने मुंबई पुलिस आयुक्त को चिट्ठी लिखी थी।

कई महीनों से कर्मचारियों का वेतन नहीं देने के लिए गोयल , अन्य निदेशकों और जेट एयरवेज प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों के पासपोर्ट जब्त करने को कहा था। नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल ने मार्च में जेट एयरवेज के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था। नरेश गोयल ने 26 साल पहले जेट एयरवेज की स्थापना की थी। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement