Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

अमेरिका से लौटे पीएम मोदी, कहा-दुनिया की नजरों में भारत का मान बढ़ा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी एक सप्ताह की अमेरिकी यात्रा सम्पन्न कर भारत वापस लौट आए है। प्रधानमंत्री के इस सफल दौरे के बाद भारत में जश्न का माहौल है। उनका ढ़ोल नगाडों से स्वागत किया जाएगा।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: September 28, 2019 23:24 IST
अमेरिका से भारत लौटे...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अमेरिका से भारत लौटे पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी एक सप्ताह की अमेरिकी यात्रा सम्पन्न कर भारत वापस लौट आए है। प्रधानमंत्री के इस सफल दौरे के बाद भारत में जश्न का माहौल है। एयरपोर्ट पर उनका ढ़ोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए हजारों की संख्या में लोग वहां मौजूद है। एयरपोर्ट से लेकर लोगों ने कतार में खड़े होकर पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। ये कतार करीब 3 किलोमीटर लंबी होगी। पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के दौरान जुटने वाले लोग परंपरागत परिधान में खड़े दिखाई देंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत में एयरपोर्ट पर कई बड़े सांसद एयरपोर्ट पर मौजूद है।

Related Stories

प्रधानमंत्री ने अपने दौरे के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने टेक्सास में भव्य ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को हिंदी में संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सेवा, जलवायु परिवर्तन को कम करने में भारत की उपलब्धियों और मानवता में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के आतंकवाद से लड़ने के लिए एकसाथ आने की आवश्यकता पर अपने विचार जाहिर किए।

Latest India News

PM Modi lands in Delhi

Auto Refresh
Refresh
  • 9:03 PM (IST) Posted by Tejeshwar
  • 8:59 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    कल से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। हिंदुस्तान के हर कोने में शक्ति उपासना का पर्व प्रारंभ हो रहा है। दुर्गा पूजा का महोत्सव प्रारंभ हो रहा है। मैं सभी देशवासियों को इस पावन पर्व की हृदय पूर्वक बहुत शुभकामना देता हूं: पीएम मोदी

  • 8:59 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    तीन साल पहले 28 की रात को ही मेरे देश के वीर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक करके भारत की आन-बान-शान को दुनिया के सामने और अधिक ताकत के साथ प्रस्तुत किया था। मैं आज उस रात को याद करते हुए, हमारे वीर जवानों के साहस को प्रणाम करता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं: पीएम मोदी

  • 8:58 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    आज 28 सितंबर है, तीन साल पहले इसी तारीख को मैं पूरी रात एक पल भी सोया नहीं था। पूरी रात जागता रहा था। हर पल टेलिफोन की घंटी कब बजेगी, इसी के इंतजार में था। वो 28 सितंबर भारत के वीर जवानों के पराक्रम की एक स्वर्णिम गाथा लिखने वाला था: पीएम मोदी

  • 8:58 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    आज दुनियाभर में भारत की स्वीकृति बढ़ी है, भारत के प्रति आदर का भाव बढ़ा है। इसका पूरा श्रेय देश और दुनियाभर में फैले मेरे भाई-बहनों को है: पीएम मोदी

  • 8:54 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    भारत किस तरह दुनिया का दिल जीत सकता है, ये मैंने अपनी आंखों से देखा है, खुद अनुभव किया है। मैं आज यहां से अमेरिका में रहनेे वाले अपने भाई-बहनों को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं: पीएम मोदी

  • 8:53 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    ह्यूस्टन का वो समारोह, उसकी विशालयता और भव्यता, प्रेजिडेंट का वहां आना, दुनिया को हमारी दोस्ती का अहसास होना, वो तो सब है ही, लेकिन इतने कम समय में अमेरिका के हमारे भारतीय भाई-बहनों ने जिस शक्ति का प्रदर्शन किया उसकी वाहवाही हर तरफ थी: पीएम मोदी

  • 8:52 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    इस अहमियत का एक एक विराट रूप मैंने इस बार अमेरिका में देखा है। विश्व भर में फैले हुए हमारे भारतीयों ने भी अपने-अपने देशों में उन देश के लोगों का प्यार हासिल किया है, यह भी भारत के गौरव को बढ़ाने वाला है: पीएम मोदी

  • 8:52 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    2014 में भी चुनाव जीतने के बाद मैं अमेरिका, यूएन की समिट में गया था और 2019 में भी गया। दुनिया की नजरों में भारत के प्रति मान-सम्मान और आदर बढ़ा है, इसका एक प्रमुख कारण 130 करोड़ हिंदुस्तानी हैं जिन्होंने अधिक मजबूती के साथ दोबारा सरकार बनाई है: पीएम मोदी

  • 8:50 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    भारत ने पूरी दुनिया का दिल जीता, अमेरिका में भारतीयों के शक्ति प्रदर्शन की चर्चा हुई: पीएम मोदी

  • 8:48 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    आप सबके माध्यम से पूरे हिंदुस्तान के मेरे प्यारे भाई-बहनों को मैं सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं। 130 करोड़ देशवासियों का अभिनंदन करता हूं: पीएम मोदी

  • 8:45 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर नागरिकों के साथ बातचीत के दौरान कहा मैं आप सभी को बड़ी संख्या में आने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। यह वापस भारत आने पर एक यादगार स्वागत है। इस अवसर पर, मैं प्रत्येक भारतीय को नमन करता हूं।

  • 8:38 PM (IST) Posted by Tejeshwar
  • 8:38 PM (IST) Posted by Tejeshwar

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement