Friday, April 19, 2024
Advertisement

मुंबई में नाबालिग लड़की के साथ नौ लोगों ने किया रेप, 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, 3 फरार

आरोपियों ने एक साल पहले 16 वर्षीय लड़की के साथ रेप कर उसकी तस्वीरें खींच ली और अश्लील वीडियो भी बनाई...

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: February 06, 2018 20:01 IST
minor girl- India TV Hindi
minor girl

मुंबई: मुंबई के विले पार्ले इलाके में नाबालिग लड़की से रेप के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि 3 अन्य फरार है। बताया जा रहा है कि लड़की को जानने वाले नजदीकी लोग ही इस घटना में शामिल है। आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक साल पहले 16 वर्षीय लड़की के साथ रेप कर उसकी तस्वीरें खींच ली और अश्लील वीडियो भी बनाई। इसके बाद वे उसे तस्वीर और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप करने लगे।

विले पार्ले पुलिस ने बीती रात नौ में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आज कोर्ट ने आरोपियों को 12 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजा।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement