Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

26/11: लियोपोल्ड कैफे से ताजमहल होटल तक जख्म अभी ताजा हैं....

नई दिल्ली: आज 26/11 मुंबई हमलें की सातवीं बरसी है। आज ही वो खूनी दिन था जब कोलाबा के समुद्री तट पर 10 बंदूकधारी आतंकी उतरे थे और उन्होंने पूरे मुंबई को दहला दिया। इन

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: November 26, 2015 13:11 IST
26/11: लियोपोल्ड कैफे से Taj...- India TV Hindi
26/11: लियोपोल्ड कैफे से Taj होटल तक जख्म ताजा हैं

नई दिल्ली: आज 26/11 मुंबई हमलें की सातवीं बरसी है। आज ही वो खूनी दिन था जब कोलाबा के समुद्री तट पर 10 बंदूकधारी आतंकी उतरे थे और उन्होंने पूरे मुंबई को दहला दिया। इन 10 आतंकियों ने मुंबई में घूम-घूम कर आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 166 लोगों को मार दिया। 26 नवंबर की रात ही आतंकवाद निरोधक दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे समेत मुंबई पुलिस के कई आला अधिकारियों को भी जान गंवानी पड़ी थी।

हमारे बहादुर जवानों ने 9 आतंकियों को तो मार गिराया, लेकिन एक आतंकी को जिंदा पकड़ा। इस आतंकी का नाम अजमल कसाब था जिसने अपने आका की वहशियाना साजिश को बेपर्दा किया। आज हम उन सभी बेगुनाह लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने इस दिन अपनी जान गंवाई थी। दो पांच सितारा होटल, रेलवे स्टेशन और एक यहूदी केंद्र आज भी इस खौफनाक दिन की याद भुलाने की कोशिश कर रहे हैं। आज हम अपनी खबर में आपको बताएंगे कि आतंकियों ने उस दिन किन किन जगहों पर मौत का तांडव मचाया था।

लियोपोल्ड कैफे-

कोलाबा में उतर कर दसों आतंकी दो गुटों में बंट गए। दो हमलावरों ने लियोपोल्ड कैफे में पहुंचकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरु कर दी। आपको बता दें कि यह मुंबई का एक ऐसा कैफे है जहां अधिकतर विदेशी लोग ही आते हैं। कैफे में बैठे लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आतंकियों ने गोली चलाना शुरु कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में करीब 10 लोगों की मौत हो गई थी।

अगली स्लाइड में देखिए आतंकियों ने कहां मचाया था कोहराम

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement