Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

Mumbai rains: बारिश रुकने के बाद कई इलकों में पानी घटा, लोकल ट्रेन सर्विस भी ट्रैक पर लौटी

Mumbai rains LIVE updates: मुंबई और महाराष्ट्रा के कई इलाको में शनिवार सुबह से जारी भारी बारिश के कारण जनजीवन पर असर पड़ा है....

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Updated on: July 07, 2018 15:18 IST
(मुंबई में भारी बारिश...- India TV Hindi
(मुंबई में भारी बारिश के बाद कई निचले इलाकों में पानी भरा Photo, ANI)

नई दिल्ली: मुंबई और महाराष्ट्रा के कई इलाको में शनिवार सुबह से जारी भारी बारिश के कारण जनजीवन पर असर पड़ा है। मुंबई में जारी तेज बारिश के चलते लगभग सभी इलाकों में पानी जामा हो जाने की खबरें आ रही हैं। ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। कल्याण स्टेशन पर ट्रेक पर पानी भर जाने के कारण यात्रियों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के चलते पालघर और ठाणे में बाढ़ जैसी हालात बन गए हैं। आइए, जानते हैं मुंबई बारिश से जुड़ी हर अपडेट के बारे में:

मुंबई रेन अपडेट

​02:50 pm: अगले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, मराठवाड़ा और पश्चिमी तट के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ एक दो स्थानो पर जोरदार बारिश की संभावना।

​02:31 pm: रेल ट्रेक पर पानी भर जाने के कारण बदलापुर और कल्याण के बीच रुकी ट्रेन सेवा फिर शुरु हुई।

​02:20 pm: बारिश रुकने के बाद कई इलकों में पानी घटा, लोकल ट्रेन सर्विस भी फिर शुरु हुई।

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में मुंबई और कोंकण गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार ग्रेटर मुंबई, ठाणे और पालघर सहित कई उपनगरीय क्षेत्रों में आज और कल तेज बारिश होगी। बारिश के चलते जगह-जगह पर ट्रेनों को रोका गया है और ट्रैफिक को डायवर्ट कर एजेंसियों को भी सतर्क किया गया है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement