Friday, March 29, 2024
Advertisement

लैंड स्लाइड के चलते मुंबई-गोवा हाइवे बंद, मलबा हटाने का काम जारी

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लैंड स्लाइड के चलते मुंबई-गोवा हाइवे को बंद कर दिया गया है। लैंड स्लाइड की यह घटना पोलादपुर पुलिस क्षेत्र में धामन देवी के पास हुआ और पूरा हाइवे मलबे की जद में आ गया।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 02, 2019 23:41 IST
Mumbai Goa Highaway Closed Due to Land Slide- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Mumbai Goa Highaway Closed Due to Land Slide

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लैंड स्लाइड के चलते मुंबई-गोवा हाइवे को बंद कर दिया गया है। लैंड स्लाइड की यह घटना पोलादपुर पुलिस क्षेत्र में धामन देवी के पास हुआ और पूरा हाइवे मलबे की जद में आ गया। गनीमत रही कि हाइवे से गुजर रही गाड़ियां मलबे की चपेट में आने से बच गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हाइवे पर मलबा पसरने के चलते दोनों तरफ की आवाजाही रुक गई। फिलहाल मलबे को हटाने का काम जारी है। उधर, लगातार हो रही बारिश और नदियों के खतरे के निशान के ऊपर जाने के बाद जिले के एसपी की तरफ से मछुआरों को नदी में जाने की एडवाजरी जारी की गई है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement