Friday, April 26, 2024
Advertisement

Video: रईसज़ादी का थाने में मिडनाइट ड्रामा, पुलिस का कॉलर पकड़ा..थप्पड़ जड़ा

मुंबई: मुंबई में सोमवार की रात एक लड़की ने जमकर हंगामा किया। नशे में धुत इस लड़की ने पुलिसवालों की नाक में दम कर दिया। उसने थाने में पुलिसवालों के सामने न सिर्फ हंगामा किया

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: June 28, 2016 17:25 IST
mumbai- India TV Hindi
mumbai

मुंबई: मुंबई में सोमवार की रात एक लड़की ने जमकर हंगामा किया। नशे में धुत इस लड़की ने पुलिसवालों की नाक में दम कर दिया। उसने थाने में पुलिसवालों के सामने न सिर्फ हंगामा किया बल्कि पुलिसवालों को थप्पड़ भी जड़ दिया। लड़की इतने नशे में थी कि क्या कांस्टेबल और क्या दारोगा, सब से भिड़ गई।

रईसज़ादी का थाने में मिडनाइट ड्रामा

घटना 27 जून देर रात करीब डेढ़ बजे की है। आरोप है कि लड़की अपने दो दोस्तों के साथ शराब पीकर काफी तेज रफ्तार में गाडी चला रही थी। ओवर स्पीडिंग में इसने कार डिवाइडर पर चढ़ा दी। जब गस्त लगा रही पुलिस और महिला पुलिसकर्मी लड़की और उसके दो साथियों को पुलिस स्टेशन लेकर आई तो नशे में डूबी लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। पुलिस की मानें तो नशे में धुत इस लड़की को जब कार से निकालने के लिए पुलिसकर्मी पहुंचे तो पहले तो इसने पुलिसवालों पर ही थूक दिया।

पुलिस का कॉलर पकड़ा..थप्पड़ जड़ा

फिर लड़की ने वहां मौजूद असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर को दांत से भी काट लिया। लड़की ने पुलिसवाले का कॉलर पकड़ा और फिर थप्पड़ जड़ दिया। आम लोगों के साथ अगर ऐसा किया होता तो, पलटवार भी हो सकता था लेकिन यहां पुलिस की वर्दी पर वार हुआ था और बदसलूकी करने वाली महिला थी, इसलिए तमाम पुलिसवाले कानून से बंधे थे।

पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ कार में कुल 3 लड़के थे, जिनमें से एक नाबालिग भी था। हंगामे के बाद लड़की और दो लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उन्हें जेल भेजा गया, हांलाकि दो दिन बाद तीनो जमानत पर रिहा हो गए जबकि नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह में भेजा गया था।

देखिए वीडियो-

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement