Wednesday, March 27, 2024
Advertisement

...जब डॉक्टरों ने जहरीले सांप का किया MRI और एक्स-रे, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

पहली बार किसी सांप का एमआरआई स्कैन किया गया है। इस मशीन का इस्तेमाल इंसानों के लिए किया जाता है।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: September 21, 2018 17:57 IST
सांप की रीढ़ की हड्डी...- India TV Hindi
सांप की रीढ़ की हड्डी टूटने के बाद हुआ एमआरआई

मुंबई: मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र में एक घायल सांप की रीढ़ की हड्डी का एमआरआई स्कैन कराया गया और इलाज के बाद उसकी सेहत में सुधार हो रहा है। दहिसर में इस जहरीले सांप को लोगों ने लाठियों से मार कर घायल कर दिया था। यहां के एक स्थानीय हवलदार ने इस सांप को अनिल कुबल नाम के व्यक्ति को सौंप दिया जो सांपों को बचाने का काम करते हैं।

कुबल ने गुरुवार को बताया कि सांप को दीपा काटयाल नाम की डॉक्टर को उपनगरीय चेम्बुर में दिखाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने पाया कि सांप की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। उन्होंने बताया, ''सांप के इलाज में अगला कदम उसके रीढ़ की हड्डी की वास्तविक क्षति का आकलन करना था और इसके लिए हमें उच्च स्तरीय एमआरआई जैसी तकनीक की जरूरत थी। हमारे आग्रह को रेडियोलॉजिस्ट डाक्टर रवि थापर ने स्वीकार कर लिया।''

डाक्टर थापर ने बताया, ''पहली बार हमने किसी सांप का एमआरआई स्कैन किया। इस मशीन का इस्तेमाल इंसानों के लिए किया जाता है।'' कुबल ने बताया कि सांप की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और पूर्ण रूप से ठीक होने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement