Friday, March 29, 2024
Advertisement

मुख्तार अंसारी के परिवार का बड़ा आरोप, 'चाय के साथ कुछ दिया गया, पीने के बाद बिगड़ी तबीयत'

मुख्तार अंसारी के परिवार ने बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुख्तार अंसारी को चाय के साथ कुछ दिया गया है...

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: January 09, 2018 17:10 IST
mukhtar ansari- India TV Hindi
mukhtar ansari

लखनऊ: बीएसपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लखनऊ शिफ्ट किया गया है। अंसारी को बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ा है, मुख्तार की पत्नी अफसा अंसारी उनसे मिलने पहुंची थी तभी बातचीत के दौरान मुख्तार को हार्ट अटैक आ गया। मुख्तार की बिगड़ती हालत को देखकर उनकी पत्नी को भी दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में उनके करीब‌ियों ने मुख्तार और उनकी पत्नी को उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया लेक‌िन हालत में कोई सुधार नहीं होने के बाद दोनों को लखनऊ रेफर कर द‌िया गया।

वहीं, मुख्तार अंसारी के परिवार ने बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुख्तार अंसारी को चाय के साथ कुछ दिया गया है। चाय पीने के बाद अंसारी की तबीयत बिगड़ गई।  हालांकि यूपी के जेल मंत्री ने मुख्तार अंसारी के परिवार के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

बता दें कि मुख्तार अंसारी कई दिनों से बीमार चल रहे थे, वो शुगर और बीपी के भी मरीज हैं लेकिन सवाल है कि एक साथ हार्ट अटैक का ये कैसा अजीब संयोग है। यूपी के जेल मंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक की बात तो मानी है लेकिन उनकी पत्नी को दिल के दौरे पर गोलमोल जवाब दिया।

कौन हैं मुख्तार अंसारी?

मुख्तार अंसारी यूपी के मऊ से बीएसपी के विधायक हैं। वह कृष्णानंद राय मर्डर केस में मुख्य आरोपी हैं। अंसारी 2017 में पांचवीं बार मऊ से विधायक बने। वह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अहमद अंसारी के पोते हैं। बांदा जेल में बंद मुख्तार पहले से ब्लड प्रेशर और दिल के मरीज हैं।

देखिए वीडियो-

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement