Friday, April 26, 2024
Advertisement

दिल्ली, एनसीआर में झमाझम बारिश, गर्मी-उमस से मिली राहत

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में बौछारें पड़ने की संभावना है।" अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

IANS Reported by: IANS
Published on: July 25, 2018 11:19 IST
दिल्ली, एनसीआर में झमाझम बारिश, गर्मी-उमस से मिली राहत- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली, एनसीआर में झमाझम बारिश, गर्मी-उमस से मिली राहत

नई दिल्ली: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और सुबह करीब 9.30 बजे बारिश शुरू हो गई, जिससे उमस से राहत मिली। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 88 फीसदी दर्ज हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में बौछारें पड़ने की संभावना है।" अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement