Thursday, March 28, 2024
Advertisement

असम: सीएम सोनोवाल ने की बाढ़ की समीक्षा, 11 जिलों के 2.5 लाख लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बृहस्पतिवार को राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। बाढ़ को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसके कारण तीन लोगों की मौत हो गयी है और प्रदेश के 11 जिलों में 2.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: July 11, 2019 20:23 IST
Assam Flood- India TV Hindi
Image Source : PTI The idol of Lord Vishnu and Goddess Laxmi at the Chakreshwar Temple submerged in flooded Brahmaputra River at Kalipur near Guwahati.

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बृहस्पतिवार को राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। बाढ़ को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसके कारण तीन लोगों की मौत हो गयी है और प्रदेश के 11 जिलों में 2.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

मुख्यमंत्री वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये प्रभावित जिलों के उपायुक्त और विभिन्न सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुखातिब हुए। मुख्यमंत्री ने अफसरों को पूरी तरह से सतर्क रहने और स्थिति से तत्काल प्रभावी ढ़ंग से निपटने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि उपायुक्तों को निर्देश दिया कि 24 घंटे नियंत्रण कक्ष को सक्रिय किया जाये ताकि बाढ़ के कारण आपात स्थिति का सामना कर रहे लोगों को तुरंत मदद मुहैया कराई जा सके।

प्रदेश के धीमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, दरांग, बारपेटा, नलबारी, चिरांग, गोलाघाट, मजुली, जोरहाट और डिब्रूगढ़ जिलों में करीब 2.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement