Friday, April 19, 2024
Advertisement

24 घंटे में दिल्ली पहुंच सकता है मानसून: मौसम विभाग

बे समय से मानसून की बरसात का इंतजार कर रहे दिल्ली वालों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 24 घंटे के अंदर मानसून दिल्ली पहुंच सकता है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: July 04, 2019 17:19 IST
Monsoon likely to hit Delhi in next 24 hours says IMD - India TV Hindi
Monsoon likely to hit Delhi in next 24 hours says IMD 

नई दिल्ली। लंबे समय से मानसून की बरसात का इंतजार कर रहे दिल्ली वालों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 24 घंटे के अंदर मानसून दिल्ली पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान मानसून के दिल्ली और चंडीगढ़ सहित हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पहुंचने को लेकर परिस्थितियां अनुकूल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतर जगहों में भारी और कुछेक जगहों में भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है। इसके अलावा उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, और हिमाचल प्रदेश में अगले 4-5 दिनों के दौरान भारी बरसात का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक अबतक बीते मानसून सीजन यानि पहली जून से लेकर 3 जुलाई तक देशभर में सामान्य के मुकाबले 28 प्रतिशत कम बरसात हुई है। इस दौरान देशभर में औसतन 138.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जबकि सामान्य तौर पर 191.6 मिलीमीटर बरसात हो जाती है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement