Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

असम: पांच लोगों की गोलीमार कर हत्या, ममता ने घटना को एनआरसी से जोड़ा

असम के तिनसुकिया जिले में गुरुवार की दोपहर अज्ञात विद्रोहियों ने सार्वजनिक स्थल पर गोलीबारी कर दी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। 

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: November 02, 2018 0:05 IST
File Photo- India TV Hindi
File Photo

गुवाहाटी: असम के तिनसुकिया जिले में गुरुवार की दोपहर अज्ञात विद्रोहियों ने सार्वजनिक स्थल पर गोलीबारी कर दी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि विद्रोही उल्फा के वार्ता विरोधी गुट के सदस्य थे। 

पुलिस के मुताबिक स्वचालित हथियारों से हमलावरों ने धला सादिया ब्रिज के पास खेरोनी गांव में लोगों को घर से बाहर बुलाकर उनपर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद सभी हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। बताया जाता है कि मारे गए लोग बांग्ला मूल के थे। वारदात की  जगह असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा के करीब है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने इस घटना की निंदा की है।

उधर प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने इस घटना को एनआरसी से जोड़ा है। ममता ने ट्वीट कर इस घटना की निंदा की है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement