Thursday, April 25, 2024
Advertisement

दिल्ली में आज मौसम बदल सकता है करवट, मौसम विभाग ने दी आंधी-तूफान की चेतावनी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दोपहर बाद आंधी तूफान आने की आशंका है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: April 05, 2019 8:39 IST
Delhi Weather- India TV Hindi
Delhi Weather

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दोपहर बाद आंधी तूफान आने की आशंका है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिन में शहर के कई हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान है। 

बहरहाल, राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन के औसत से पांच डिग्री अधिक है। न्यूनतम तामपान 18.7 डिग्री रहा। 

भारत के मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख बी पी यादव ने कहा कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर मंडरा रहे चक्रवाती तूफान के कारण धूल भरी आंधी और तूफान आने की आशंका है। आर्द्रता का स्तर 83 से 26 प्रतिशत के बीच रहा। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘आसमान में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। अलग-अलग जगहों पर गर्म हवाएं चल सकती है।’’ मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement