Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

सभी आप विधायकों को एक ही बार में गिरफ्तार क्यों नहीं करते: सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र के राजनीतिक आकाओं पर निशाना साधा और उन्हें एक साथ सभी आप विधायकों को गिरफ्तार करने की चुनौती दी।

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: June 27, 2016 6:41 IST
Manish Sisodia- India TV Hindi
Manish Sisodia

दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र के राजनीतिक आकाओं पर निशाना साधा और उन्हें एक साथ सभी आप विधायकों को गिरफ्तार करने की चुनौती दी। सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा परिसर में रविवार को आयोजित इफ्तार पार्टी में कहा, उनके राजनीतिक आकाओं का दृष्टिकोण यह है कि किसी तरह आप विधायकों को जेल में डालो। वे दाएं, बाएं और बीच का बहाना बना रहे हैं और किसी भी तरीके से उन्हें जेल में डाल रहे हैं। यदि आप गिरफ्तार करना चाहते हैं तो सभी को एकसाथ गिरफ्तार क्यों नहीं करते।

केंद्र के साथ दिल्ली सरकार के चल रहे टकराव के बीच उपमुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली पुलिस के संसाधन की बर्बादी क्यों? उन्होंने उनसे हमें गिरफ्तार करने को कहा जो उन्होंने किया। वे हमें कुछ और समय तक गिरफ्तारी में रख सकते थे। वे फिर ऐसा करेंगे और हम फिर जाएंगे। सिसोदिया के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बीच सत्तारूढ़ आप के 52 विधायकों को रविवार को उस समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया जब वे पार्टी विधायक दिनेश मोहनिया की गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए प्रधानमंत्री निवास की ओर जा रहे थे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement