Saturday, April 27, 2024
Advertisement

VIDEO: महाराष्ट्र के कल्याण में जेल से भागे कैदी, तलाश जारी

महाराष्ट्र के कल्याण में जेल तोड़कर कैदियों के भागने की सनसनीखेज तस्वीरें सामने आई हैं। ये कैदी जेल में लगे सीसीटीवी के केबल के सहारे दीवार फांदकर भाग गए।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 24, 2017 15:19 IST
Kalyan jail break- India TV Hindi
Kalyan jail break

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में जेल तोड़कर कैदियों के भागने की सनसनीखेज तस्वीरें सामने आई हैं। ये कैदी जेल में लगे सीसीटीवी के केबल के सहारे दीवार फांदकर भाग गए। सीसीटीवी में जेल तोड़कर भागने की  तस्वीरें साफ साफ देखी जा सकती है। वाड़ी जेल से सीसीटीवी के केबल को पकड़कर पहले एक कैदी ऊपर की ओर चढ़ा और फिर थोड़ी देर बाद दूसरा कैदी भी देखते ही देखते बीस फुट ऊंची दीवार पर चढ़ गया। जेल की दीवार पर चढ़ने के बाद य़े दोनों कैदी सड़क पर कूदे। 

एक बाइक सवार से मारपीट करके उसकी बाइक छीनी और फिर फरार हो गए। कैदियों के फरार होने के बाद जेल में हड़कंप मच गया है। पुलिस इन दोनों कैदियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। दोनों कैदी रोबर गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं।

​देखें वीडियो

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement