Friday, March 29, 2024
Advertisement

मध्य प्रदेश: माण्डू में मकबरे की सीढ़ियां उतरते वक्त दो बार फिसलीं हिलेरी क्लिंटन, साथियों ने बचाया

शायद वह अपने सेंडिल की वजह से असंतुलित हुयी, लेकिन दूसरी बार असंतुलित होने पर उन्होंने अपना सेंडिल निकाल दिया और सीढि़यां उतरने के बाद उन्होंने उसे फिर पहन लिया। इसके बाद वह आगे रवाना हो गयीं।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: March 13, 2018 12:04 IST
Madhya-Pradesh-Hillary-Clinton-slips-twice-on-stairs-during-Mandu-visit- India TV Hindi
मध्य प्रदेश: माण्डू में मकबरे की सीढ़ियां उतरते वक्त दो बार फिसलीं हिलेरी क्लिंटन, साथियों ने बचाया

धार महेशवर (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मांडव के दौरे पर आयी अमेरिका की पूर्व विदेशमंत्री हिलेरी क्लिटंन यहां ऐतहासिक होशांग शाह के मकबरे की सीढ़ियां उतरते समय दो दफा फिसल गयीं। हिलेरी के गाइड विश्वनाथ तिवारी ने बताया , ‘‘हां, होशांग शाह के मकबरे की सीढ़ियां उतरते समय वह दो बार फिसल गयी थीं।’’ इस घटना का एक वीडियो भी वाट्सअप पर वायरल हो गया है।

तिवारी ने कहा कि मकबरे की सीढ़ियों के बारे में उन्हें पहले ही सावधान कर दिया गया था, इसलिये सीढ़ियां उतरने के समय एक व्यक्ति सहायता के लिये उनके साथ था, लेकिन फिर भी वह फिसल गयीं, लेकिन एक व्यक्ति ने उन्हें संभाल लिया।

Madhya-Pradesh-Hillary-Clinton-slips-twice-on-stairs-during-Mandu-visit

मध्य प्रदेश: माण्डू में मकबरे की सीढ़ियां उतरते वक्त दो बार फिसलीं हिलेरी क्लिंटन, साथियों ने बचाया

शायद वह अपने सेंडिल की वजह से असंतुलित हुयी, लेकिन दूसरी बार असंतुलित होने पर उन्होंने अपना सेंडिल निकाल दिया और सीढि़यां उतरने के बाद उन्होंने उसे फिर पहन लिया। इसके बाद वह आगे रवाना हो गयीं।

Madhya-Pradesh-Hillary-Clinton-slips-twice-on-stairs-during-Mandu-visit

मध्य प्रदेश: माण्डू में मकबरे की सीढ़ियां उतरते वक्त दो बार फिसलीं हिलेरी क्लिंटन, साथियों ने बचाया

हिलेरी ने अपनी मांडव यात्रा के दौरान यहां के प्रसिद्ध स्मारकों जहाज महल, हिंडोला महल, होशंग शाह का मकबरा और जामा मस्जिद का भी अवलोकन किया। हिलेरी यहां महेश्वर एवं इन्दौर के पूर्व होलकर शासकों के वंशज रिजर्ड होलकर के निमंत्रण पर महेश्वर एवं मांडव की तीन दिवसीय यात्रा पर आयी हुयी थी।

Madhya-Pradesh-Hillary-Clinton-slips-twice-on-stairs-during-Mandu-visit

मध्य प्रदेश: माण्डू में मकबरे की सीढ़ियां उतरते वक्त दो बार फिसलीं हिलेरी क्लिंटन, साथियों ने बचाया

मांडव के ऐतहासिक स्मारकों के भ्रमण के बाद वह महेश्वर के लिये रवाना हो गयीं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement