Thursday, April 25, 2024
Advertisement

MP की पूर्व मंत्री ने करवा चौथ पर उठाया सवाल, कहा- पुरुष इतने कमजोर कि उनके लिए सारे व्रत

मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री कुसुम महदेले ने सनातन धर्म में महिलाओं द्वारा पति और बच्चों की सलामती के लिए किए जाने वाले कई व्रतों को लेकर बड़ा सवाल उठाया है...

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: October 17, 2019 17:31 IST
former minister kusum mahdele tweet on karwa chauth- India TV Hindi
former minister kusum mahdele tweet on karwa chauth

भोपाल: मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री कुसुम महदेले ने सनातन धर्म में महिलाओं द्वारा पति और बच्चों की सलामती के लिए किए जाने वाले कई व्रतों को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। उनका कहना है कि क्या पुरुष इतने कमजोर हैं कि उनके लिए महिलाओं को व्रत करने होते हैं।

करवा चौथ का व्रत गुरुवार को मनाया जा रहा है। महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री कुसुम ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "हिंदुस्तान में हिंदू महिलाएं बहुत सारे व्रत पति या पुत्र की आयु की रक्षा या आयु बढ़ाने के लिए करती हैं। क्या ये इतने कमजोर या असुरक्षित हैं।"

उन्होंने अन्य ट्वीट में लिखा, "सारे व्रत, जैसे करवा चौथ, तीज, हरछठ, संतान साते, भाईदूज, बैठकी (नवदुर्गा) आदि कोई पति या भाई अपनी पत्नी के लिए नहीं करते।"

कुसुम ने आगे लिखा, "सारे व्रत पुरुषों की सलामती के लिए हैं।"

बता दें कि कुसुम महदेले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री रही हैं। वो अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement