Saturday, April 20, 2024
Advertisement

भोपाल में 4 साल बाद दौड़ेगी मेट्रो, CM कमलनाथ ने कहा- भोज मेट्रो होगा नाम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना के वर्ष 2023 तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है...

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: September 26, 2019 16:44 IST
Bhopal Metro- India TV Hindi
Bhopal Metro

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना के वर्ष 2023 तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। राजधानी में गायत्री मंदिर के करीब आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने योजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भोपाल मेट्रो रेल का नाम भोज मेट्रो होगा।

भोपाल के मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में 27.87 किमी. की कुल दूरी के लिए दो कॉरिडोर बनेंगे। एक कॉरिडोर करोंद सर्कल से एम्स तक 14.94 कि. मी. का होगा। वहीं दूसरा कॉरिडोर भदभदा चौराहा से रत्नागिरि चौराहा तक 12.88 कि. मी. का होगा। इसकी कुल लागत 6,941 करोड़ 40 लाख होगी।

प्रोजेक्ट में एलीवेटेड सेक्शन 26.08 कि. मी. का होगा, जिसके लिए कुल 28 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा अंडरग्राउंड सेक्शन 1.79 कि. मी. का होगा, जिसमें दो स्टेशन बनेंगे। प्रोजेक्ट का पहला भाग दिसंबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement