Friday, April 26, 2024
Advertisement

Hindi Breaking News Updates Sept 29: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: September 29, 2018 20:03 IST
Breaking News in Hindi- India TV Hindi
Breaking News in Hindi

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज हिंदी आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Breaking News of September 29:

07:00 PM: हम बड़ी खुशी के साथ अपने देश के जवानों सम्मान करें और पराक्रम पर्व मनाएं: पीएम मोदी

05:55 PM : सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस के रवैये को पूरे देश ने देखा और आज भी कांग्रेस पार्टी इसपे सवाल उठाती रहती है। कांग्रेस सरकार का विरोध करते-करते देश, देश की सेना और उसके पराक्रम का भी विरोध करने लगी है: पीएम मोदी

05:53 PM : देश को याद है कि कांग्रेस पार्टी ने करगिल विजय दिवस भी मनाने से मना कर दिया था: पीएम मोदी

05:51 PM : देश की सीमा पर जिन कठिन और विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए हमारे सुरक्षा बल देश की रखवाली करते हैं उस संघर्ष, समर्पण और त्याग के लिए हम देशवासियों की ओर से सुरक्षा बलों के जवानों को नमन करता हूं: पीएम मोदी

05:43 PM : भाजपा संघर्ष में तपते-तपते इतनी निखरी है। भाजपा लाखों कार्यकर्ताओं के पसीने से बनी पार्टी है। भाजपा की सफलता दिखाती है कि कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से सब कुछ संभव है: पीएम मोदी

05:41 PM : आयुष्मान योजना ना केवल सफल होगी बल्कि जनहित में एक नया इतिहास रचेगी। हम हर उस असंभव कार्य को संभव करेंगे जिससे हमारे देश और देशवासियों का हित जुड़ा हो: पीएम मोदी

05:36 PM : देश की जनता के विश्वास से ही हमारी सरकार बड़े और कड़े फैसले ले पा रही है: पीएम मोदी

05:29 PM : जहां तक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हिंसा की बात है तो पिछले चार वर्षों में इसमें लगभग 20 प्रतिशत की कमी आई है। सरकार की नीतियों और विकास का ये असर हुआ है कि 2014 से 2017 के बीच करीब 3,500 नक्सलियों ने सरेंडर किया है: पीएम मोदी

05:25 PM : आतंकवाद हो या नक्सलवाद की समस्या, पिछले 4 सालों में इस प्रकार की चुनौतियों से निपटने की देश की क्षमता में बहुत ज्यादा वृद्धि हुई है: पीएम मोदी

05:21 PM : पिछले चार वर्षों में हमारी सरकार ने 'सबका साथ - सबका विकास' के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है: पीएम मोदी

05:20 PM : कांग्रेस पार्टी अपने झूठों को चलाने के लिए बेशर्मी का सहारा ले रही है। कांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल साहब को कभी याद तक नहीं किया और आज जब देश सरदार साहब का सम्मान कर रहा है तो यह बात इनसे हज़म नहीं हो रही है: पीएम मोदी 

05:17 PM : कांग्रेस का एक मात्र ऐजेंडा है सिर्फ दूसरों पर कीचड़ उछालों, झूठी खबरें फैलाओं, उनको बार-बार ज़ोर-ज़ोर से रोज़ दोहराओं और लोगों को गुमराह करो: पीएम मोदी

05:13 PM : पूरा देश जानता है कि कांग्रेस सरकार के रूप में भ्रष्ट और विफल थी। कांग्रेस ने पिछले 4 साल में अहंकारी, जनता से कटी हुई, संवेदन हीन और पूरी तरह से नाकाम विपक्ष की भूमिका निभाई है: पीएम मोदी

05:10 PM : कांग्रेस एक सरकार के रूप में भ्रष्ट और विफल थी, यह सारा देश जानता है। पिछले साढ़े चार सालों में जनता से कटी हुई कांग्रेस ने नाकाम विपक्ष की भूमिका निभाई है। इनका एजेंडा सिर्फ दूसरों पर कीचड़ उछालना और झूठी खबरें फैलाना है: ओमप्रकाश श्रीवास्तव के सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

05:08 PM : बस्ती से ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने PM से सवाल पूछा कि विपक्ष द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार से कैसे निपटा जाए?

05:04 PM : उत्तर प्रदेश के बस्ती में मौजूद कार्यकर्ताओं से नमो ऐप के माध्यम से बात कर रहे हैं PM नरेंद्र मोदी।

05:01 PM : 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम के जरिए जमीनी सच्चाई को जानने वाले कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने का मौका मिलता है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

04:58 PM : मुझे थोड़ा विलंब हो गया जिसके चलते आपको इंतजार करना पड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

04:56 PM : 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत', इस महत्वपूर्ण संवाद में आप सभी कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ने का अवसर पाकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

04:00 PM: अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में दो पुलिस अधिकारियों की उनके ही एक सहकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। 

03:47 PM: प्रवर्तन निदेशालय ने गुजरात की स्टर्लिंग बायोटेक टेक से संबंधित 5,000 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में दिल्ली की एक अदालत में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया।

03:29 PM: यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसमें एक व्यक्ति को दो कॉन्स्टेबलों द्वारा गोली मार दी गई थी। कॉन्स्टेबल ने कहा कि उन्होनें इसे अपनी आत्मरक्षा करने के लिए किया था लेकिन आत्मरक्षा खतरे की धारणा से अधिक नहीं हो सकती है। इस मामले में मामला दर्ज कराया गया है। यह एक अपराध है: लखनऊ निवासी विवेक तिवारी की मौत पर डीजीपी ओपी सिंह

03:04 PM: हम पाकिस्तान कोएक मजबूत संदेशभेजना चाहते थे कि हम एलओसी पार कर सकते है। हम उन्हें मार सकते हैं, बड़ी क्षति का कारण बन सकते हैं और बिना किसी दुर्घटना के वापस लौट सकते हैं। यह एक कठिन विकल्प था और चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हमने इसे एक संदेश भेजने के लिए प्रयोग किया: सेवानिवृत्त जनरल दलबीर सिंह सुहाग

02.20 PM: मैंने 23 सितंबर 2016 को प्रधानमंत्री को जानकारी देते हुए कई सारे विकल्पों को प्रस्तुत किया। उचित विचार-विमर्श के बाद, प्रधानमंत्री ने उस विकल्प को मंजूरी दी जिसपर हमने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। हमने उस विकल्प को सफलतापूर्वक पूर्ण किया और देश को गर्व कराया। प्रधानमंत्री द्वारा यह एक बहुत ही साहसी निर्णय था: सर्जिकल स्ट्राइक पर सेवानिवृत्त जनरल दलबीर सिंह सुहाग

02.20 PM: दिल्ली क्राइम ब्रांच के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक अंतरराष्ट्रीय रेड सैंडलवुड तस्करी रैकेट का भांड़ाफोड किया और 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक से 4.5 टन रेड सैंडलवुड जब्त की गई है। जिनकी भारतीय बाजार में किमत 1.40 करोड़ रुपये और चीनी बाजार में 4.2 करोड़ रुपए है। 

02.20 PM: लखनऊ: कल्पना तिवारी, विवेक तिवारी की पत्नी (जिन्हें कल रात पुलिस द्वारा गोली मार दी गई थी) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख घटना की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने पुलिस विभाग में नौकरी और 1 करोड़ रुपये मुआवजे की भी मांग की है।

02.20 PM: सबरीमाला मंदिर में हर उम्र की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ शिवसेना ने केरल में 1 अक्टूबर को 12 घंटे की हड़ताल बुलाई है।

01.30 PM: यह एनकाउंटर नहीं था। घटना की जांच की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ, तो हम इस घटना की सीबीआई जांच का आदेश देंगेः योगी आदित्यनाथ।

01.15 PM: रूस से रक्षा उपकरण खरीदना हमारी विरासत रही हैः निर्मला सीतारमण।

12.40 PM: लखनऊः विवेक तिवारी की हत्या की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई।

12.30 PM: यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने विवेक तिवारी हत्या मामले में स्पष्ट कहा कि यह हत्या का मामला है और दोनों ही सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

11.45 AM: बिहारः लक्खीसराय जिले के कजरा-चनन इलाके में नक्सलियों को ढूंढने के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

11.15 AM: चंबा जिले में खराब मौसम के कारण 10 विदेशी नागरिकों सहित 16 ट्रैकर्स से संपर्क टूटा।

10.50 AM: बिहार: बेगूसराय स्थित एक कोचिंग सेंटर के टीचर की बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या।

10.00 AM: लखनऊ: कार नहीं रोकी तो पुलिसवालों ने एप्पल के AGM को मार दी गोली

09.30 AM: महाराष्ट्रः भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक का 17 वर्षीय बेटा 23 सितंबर से लापता।

08.30 AM: हरियाणा के जींद में निजी स्कूल में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की।

08.15 AM: बीएसएफ जवान से बदसलूकी का ले चुके हैं बदला: राजनाथ सिंह

07.30 AM: भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना संबोधन देंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि वह अपने संबोधन में आतंकवाद के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगी।

07.15 AM: आज फिर बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 21 पैसे महंगा।

07.00 AM: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करेंगे शिक्षा सम्मेलन का उद्घाटन, 350 से ज्यादा उप-कुलपति और निदेशक करेंगे शिरकत

06.30 AM: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरार पीएसओ आदिल बशीर को हथियारों के साथ पकड़वाने वाले को 2 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement