Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

Hindi Breaking News Updates Sept 27: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: September 27, 2018 20:29 IST
breaking news- India TV Hindi
breaking news

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज हिंदी आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Breaking News of September 27:

07:00 pm: क्रूड प्राइस पर वित्त मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि हम चिंतित नहीं हैं। हमारी विकास दर मजबूत होगी। हम तेल की खपत को कम कर रहे हैं।​

06:37 pm: दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस में रेस्तरां में काम कर रहे 20 वर्षीय वाशरूम परिचर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने वाशरूम के अंदर एक महिला का वीडियो बनाने की कोशिश की। यह घटना कल रात हुई थी: मधुर वर्मा, डीसीपी नई दिल्ली

06:12 pm: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बागेल को विशेष सीबीआई अदालत ने जमानत दी। राजेश मुनात के खिलाफ कथित सेक्स सीडी मामले में छत्तीसगढ़ मंत्री राजेश मुनात द्वारा दायर शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

05:40 pm: यह धार्मिक विवाद का मामला नहीं है, क्योंकि अयोध्या हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान है क्योंकि यह राम जनमभूमि है लेकिन मुसलमानों के लिए, यह एक धार्मिक स्थान नहीं है, क्योंकि उनके लिए मक्का है। यह मामला बनाया गया था और अंत में यह भूमि विवाद में बदल गया: उमा भारती

05:38 pm: NIA ने बोधगया मंदिर में आईईडी विस्फोट बरामदगी मामले में आरोपपत्र दाखिल किया।

05:21 pm: 

05:00 pm: केरल कैबिनेट ने पूर्व इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायणन को मुआवजे के रूप में 50 लाख रूपये देने का निर्णय लिया। कथित जासूसी मामले में गिरफ्तार होने के लिए उन्हें पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुआवजा दिया जा चुका है।

04:47 pm:छह सदस्यीय CBI टीम लुई बर्जर घोटाला मामले में जीएमडीए कार्यालय पहुंची।

04:46 pm: सुप्रीम कोर्ट ने 29 अक्टूबर को 3 सदस्यीय खंडपीठ से श्री राम जन्माभूमि मामले पर सुनवाई करने का फैसला किया है। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं और आश्वस्त हैं कि इस मामले पर जल्द ही फैसला सुनाया जाएगा: आरएसएस

04:15 pm: अगर यह मुद्दा संवैधानिक खंडपीठ को भेजा गया तो बेहतर होगा। साथ ही, मुझे इस बात की आशंका है कि इस देश में धर्मनिरपेक्षता के दुश्मन इस विचार का प्रयोग अपने विचारधारात्मक उद्देश्यों को समझने के लिए करेंगे: अयोध्या मामले पर असदुद्दीन ओवैसी

03:48 pm: सेंसेक्स 218.10 अंक टूटकर 36,324.17 अंक पर। निफ्टी 76.25 अंक के नुकसान से 11,000 अंक से नीचे 10,977.55 अंक पर बंद हुआ।

03:31 pm: न्यायालय ने मस्जिद को इस्लाम को अभिन्न अंग नहीं बताने वाले 1994 के फैसले को पुन:विचार के लिए पांच सदस्यीय संविधान पीठ के पास भेजने से इंकार किया

03:17 pm: संविधान पीठ का फैसला भूमि अधिग्रहण तक ही समिति था: न्यायमूर्ति भूषण

03:09 pm: राष्ट्र को सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करना होगा: न्यायमूर्ति भूषण 

02:47 pm: हमें वह संदर्भ देखना होगा जिसमें पांच सदस्यीय पीठ ने इस्माइल फारूकी मामले में 1994 में फैसला सुनाया था कि मस्जिद इस्लाम का अभिन्न अंग नहीं है: न्यायमूर्ति भूषण

02:33 pm: मस्जिद इस्लाम का अभिन्न अंग है इस विषय पर फैसला धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए होना चाहिए, उसपर गहन विचार की जरूरत है: न्यायमूर्ति नजीर

02:19 pm: अयोध्या मामला बड़ी बेंच को नहीं भेजा जाएगा।

02:18 pm: अयोध्या विवाद : चाहे मंदिर हो, मस्जिद हो या चर्च, अधिग्रहण हो सकता है: सुप्रीम कोर्ट

01:41 pm: तेलंगाना कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी और उनके भाइयों के 15 से अधिक स्थानों पर छापे आयकर विभाग का छापा।

01:00 pm: कुल्लू:  छोटा दारा के पास एक दूरस्थ आश्रय से भारतीय वायुसेना हेलीकॉप्टर द्वारा 10 महिलाएं और 3 बच्चों को किया गया एयरलिफ्ट।

12:05 pm: कर्नाटक में, हमारी सरकार बहुत स्थिर है। यह 5 साल तक चलेगा। यह सभी अफवाहें हैं कि18 कांग्रेस और जेडी (एस) विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी

11:16am: सुप्रीम कोर्ट ने अपने संयुक्त फैसले में कहा, अवैध संबंध अपराध नहीं।

11:02 am: सीजेआई प्रमुख दीपक मिश्रा ने कहा, IPC की धारा 497 असंवैधानिक है।

10:59: अवैध संबंध पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, यह तलाक का आधार हो सकता है।

09:45 am: बुडगाम के चदुरा में मुठभेड़ स्थल पर एक इमारत में तीन आतंकवादी फंसे हैं।

09:26 am: न्यूयॉर्क में आज आईबीएसए त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक में भाग लेंगी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज।

09:20 am: बिहार के पटना में आरजेडी विधायक अबू दोजाना के कार्यालयों में दूसरे दिन आयकर छापे जारी।

08:35 am: अनंतनाग एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया, 1 जवान शहीद।

08:32 am: दिल्ली: आज सुबह 8 बजे हरियाणा की हैथिनी कुंड बैराज से 18,295 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

07:36 am: अयोध्या विवाद: नमाज की अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला अयोध्या विवाद: नमाज की अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

06:33 am: बडगाम के चदुरा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement