Saturday, April 27, 2024
Advertisement

27 सितंबर की बड़ी खबरें: UN में राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल करेगा भारत

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: September 28, 2019 0:07 IST
Live Hindi Breaking News - India TV Hindi
Live Hindi Breaking News | India TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest India News

Latest News Updates and Breaking News of September 27

Auto Refresh
Refresh
  • 12:05 AM (IST) Posted by Yashveer Singh

    इमरान खान के भाषण का जवाब देने के लिए राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल करेगा भारत।

  • 8:00 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
  • 7:59 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
  • 7:56 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
  • 7:56 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
  • 7:55 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
  • 7:55 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
  • 7:55 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
  • 7:55 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
  • 7:54 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
  • 7:42 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
  • 7:42 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
  • 7:42 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
  • 7:42 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
  • 7:42 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
  • 7:26 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    सरकार ने INX मीडिया केस में FIPB के अधिकारियों पर केस चलाने की अनुमति सीबीआई को दी है। सरकार ने सिंधुश्री खुल्लर, अरुण के पुजारी, प्रबोध सक्सेना, रविन्द्र प्रसाद के ऊपर केस चलाने की अनुमति दी है।

  • 6:38 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    समाजवादी पार्टी ने 21 अक्टूबर को होने वाले उप चुनाव के लिये शुक्रवार को दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। समाजवादी पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार लखनऊ छावनी सीट से मेजर सतीश द्विवेदी जबकि कानपुर की गोविंदनगर सीट से सम्राट विकास को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

    ये दोनों सीटें पिछले चुनाव में विजयी हुए विधायकों के लोकसभा चुनाव जीतने के कारण खाली हुई थीं। लखनऊ कैंट सीट से भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी जबकि गोविंदनगर कानपुर से भाजपा के ही सत्यदेव पचौरी लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बने थे । (भाषा)

  • 6:36 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक नाबालिग लड़की को एक युवा ने अगवा कर लिया है, जिसके बाद शुक्रवार को चार लोग हिरासत में लिये गये। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस उपाधीक्षक सुरिंदर खाद्यार की अगुवाई में एक विशेष जांच दल बनाया गया है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जांच दल के साथ सहयोग करने करने की अपील की है। (भाषा)

  • 4:36 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवती महेंद्र कर्मा  को मिली जीत। उन्होंने भाजपा की ओजस्वी मंडावी को 11,470 मतों से हराया।

  • 4:34 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर आज भूटान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इस हादसे में दोनों पायलटों ने अपनी जान गंवा दी। यह खिरु (अरुणांचल) से योंफुला (भूटान) तक ड्यूटी पर गया था।

  • 4:26 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार कल से 23.90 रुपये किलो में प्याज बेचना शुरू कर देगी और एक व्यक्ति अपने परिवार के लिए अधिकतम 5 किलो प्याज प्राप्त कर सकता है।

  • 4:16 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    राजस्थान के जोधपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां धधनिया गांव के पास जैसलमेर-जोधपुर रोड पर एक बस और कैंपर वाहन की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। 8 घायलों को जोधपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। मौके पर पुलिस मौजूद है, जांच जारी है।

  • 4:00 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    आर्मी सूत्रों के अनुसार भूटान में एक भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दोनों पायलटों की जान चली गई। दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारतीय सेना के पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल (लेफ्टिनेंट कर्नल) रैंक के थे, जबकि दूसरा भूटानी सेना का पायलट प्रशिक्षण पर था।

  • 3:57 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    भूटान से एक बड़ी खबर है। यहां भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस हेलीकॉप्टर में दो पायलट थे।

  • 3:36 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    यूपी की हमीरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के युवराज सिंह ने बाजी मार ली है। युवराज सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मनोज प्रजापति को करीब 18 हजार वोटों से मात दी। हालांकि अभी तक चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

  • 3:15 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
  • 3:14 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हमने 10 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया है और खुले में शौच से मुक्ति की दिशा में हमारे प्रयास अनुकरण योग्य हैं। मुझे उम्मीद है, प्रधानमंत्री महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर भारत को खुले में शौच मुक्त घोषित करेंगे।

  • 3:12 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को लेकर कहा: हम किसी को परेशान नहीं करते, लेकिन यदि कोई हमें परेशान करता है, तो हम उसे शांति से बैठने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि जो देश अपने जवानों के बलिदान को याद नहीं रखता, उसका दुनिया में कहीं सम्मान नहीं होता। (भाषा)

  • 2:31 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    अब तक 12 से अधिक वाहनों को लगा चुके है आग, दो व्यक्ति गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो  व्यक्ति वाहनों को आग लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे। उनके द्वारा अब तक लगभग 12 से अधिक वाहनों को आग लगाई गई है।  

     

  • 1:47 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    मुंबई के पुलिस आयुक्त और जॉइंट सीपी ने आज मुझसे मुलाकात की और मुझसे नहीं जाने का अनुरोध किया ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रहे : राकांपा प्रमुख शरद पवार

    मैं अभी प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय का दौरा नहीं करूंगा :मुंबई में राकांपा प्रमुख शरद पवार

     

  • 1:43 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    सुप्रीम कोर्ट: जांच से जुड़े अधिकारी बिना अनुमति स्थानांतरित या प्रत्यावर्तित ना करें

    सुप्रीम कोर्ट: जांच से जुड़े अधिकारी बिना अनुमति स्थानांतरित या प्रत्यावर्तित ना करें

    सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया कि कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला मामलों की जांच से जुड़े किसी भी जांच अधिकारी को अदालत की अनुमति के बिना स्थानांतरित या प्रत्यावर्तित करने की इजाजत नहीं ।  

  • 1:32 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    आर्थिक संकट के बीच में पाकिस्तान :संयुक्त राष्ट्र

      

  • 12:19 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    इसका एक सबसे बड़ा कारण यह है कि आरएसएस के लोग शादी नहीं करते हैं। आरएसएस के लोगों को शादी करनी चाहिए और साथ ही मोहन भागवत को भी शादी करनी चाहिए : कांग्रेस नेता माणक अग्रवाल मध्यप्रदेश में हनी ट्रैपिंग मुद्दे पर

    एसआईटी जांच कर रही है। यह सब शिवराज जी के समय से शुरू हुआ। इसमें अधिक संख्या में भाजपा नेता शामिल हैं। यह अब 5-6 राज्यों में फैल गया है : कांग्रेस नेता माणक अग्रवाल मध्यप्रदेश में हनी ट्रैपिंग मुद्दे पर

     

     

  • 11:54 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    कर्नाटक: दशहरा से पहले मैसूरु में चामुंडी हिल्स के पास पुरा क्षेत्र में धारा 144 (4 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध) लागू।

  • 11:49 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों में संकेत मिलता है कि कांग्रेस आगे चल रही है।  

  • 11:28 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    दंतेवाड़ा उपचुनाव: कांग्रेस की उम्मीदवार देवती महेंद्र कर्मा बीजेपी की ओजस्वी मंडावी से 6,106 मतों से आगे चल रही हैं।

  • 11:17 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    23 सितंबर को बड़हराघाट में हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है।

      

  • 11:08 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों से संकेत मिलता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे चल रही है।

      

  • 11:04 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    कल विदेशी महिलाओं ने भी निभाई 'तर्पण' की रस्म

    कल विदेशी महिलाओं ने भी निभाई 'तर्पण' की रस्म

    बिहार: कल विदेशी महिलाओं ने गया (GAYA) में 'पितृ पक्ष' के दौरान 'तर्पण' (अपने पूर्वजों की आत्मा को जल और प्रार्थना देने की एक रस्म) निभाई। 

  • 10:54 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों ने की पत्रकार की मां से बैग छीनने की कोशिश

    दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों ने की पत्रकार की मां से बैग छीनने की कोशिश

    दिल्ली पंजाबी बाग थाना क्षेत्र के माड़ीपुर मेट्रो स्टेशन के पास आज सुबह करीब 4:30 बजे तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक पत्रकार की मां से बैग छीनने की कोशिश की।

  • 10:34 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    हमीरपुर उपचुनाव: छठे चरण में बीजेपी 1761 वोट से आगे। बीजेपी को 10378 और सपा को 8617 वोट।

  • 10:23 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    उत्तर प्रदेश की हमीरपुर सीट से पहले राउंड के बाद बीजेपी के युवराज सिंह 268 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के हरदीपक निषाद हैं।

  • 10:19 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    दंतेवाड़ा: तीसरे राउंड में भी कांग्रेस आगे चल रही है। बढ़त 3,000 से अधिक हुई।

  • 10:18 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    दंतेवाड़ा उपचुनाव: दूसरे चरण की मतगणना हुई खत्म। दूसरे चरण में बीजेपी की ओजस्वी मंडावी को 2123 मत प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस की देवती महेंद्र कर्मा को 3413 मत प्राप्त हुआ। कांग्रेस बीजेपी से 2847 मत से आगे।  

  • 10:17 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    हमीरपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के युवराज सिंह आगे चल रहे हैं।

  • 10:07 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    केरल की पाला विधानसभा सीट से एलडीएफ के मणि सी कप्पन 156 वोटों से आगे चल रहे हैं।

  • 10:06 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट समेत 4 विधानसभा सीटों के नतीजों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। हमीरपुर के अलावा छत्‍तीसगढ़ की दंतेवाड़ा, केरल की पाला और त्रिपुरा की बाधरघाट सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों आज पता चल जाएंगे। इन सीटों पर सोमवार को मतदान हुए थे।

  • 8:46 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने 200 सैन्य टुकड़ियां सऊदी अरब भेजने का ऐलान किया। ये अमेरिकी सैन्य टुकड़ियां सऊदी अरब की सुरक्षा में पैट्रियट मिसाइलों के साथ तैनात होंगी।

  • 8:45 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज दिल्ली में आर्थिक सचिवों और सलाहकारों के साथ एक बैठक करेंगी।

  • 8:45 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    दिल्लीः एक महिला से कथित तौर पर 1.5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में दक्षिण पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ यूनिट के दो हेड कॉन्स्टेबल और एक कॉन्स्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया। मामले की जांच चल रही है।

  • 8:11 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    दिल्ली के शाहदरा में फर्श बाजार इलाके में गुरुवार को 2 लोगों ने एक राष्ट्रीयकृत बैंक में घुसकर बंदूक के बल 2 ग्राहकों से लगभग 9 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके सहयोगी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें उत्तर प्रदेश भेजी गई हैं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement