Saturday, April 20, 2024
Advertisement

Live Hindi Breaking News September 12: शाह फैसल ने दिल्ली उच्च न्यायालय से अपनी याचिका वापस ली

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: September 13, 2019 9:28 IST
Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News | India TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest India News

Latest News Updates and Breaking News of September 12

Auto Refresh
Refresh
  • 4:24 PM (IST)

    रवीश कुमार ने बताया कि राज्य में दवाओं की कोई कमी नहीं है। सूबे में 95% फीसदी स्वास्थ्य पेशेवरों के 95% ड्यूटी पर हैं। बैंकिंग सुविधाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। 92%  जम्मू और कश्मीर में कोई प्रतिबंध नहीं है।

  • 4:12 PM (IST)
  • 4:10 PM (IST)

    ममता बनर्जी ने असम में एनआरसी के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन रैली निकाली उन्होंने कहा कि एनआरसी के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश करने वाले लोग आग से खेल रहे हैं। अगर भाजपा ने एनआरसी के नाम पर बंगाल में एक भी व्यक्ति को छुआ, तो हम उन्हें सबक सिखा देंगे। (भाषा)

  • 3:52 PM (IST)

    कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, “हम आर्थिक मंदी के मुद्दे पर 15-25 अक्टूबर से देश भर में बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।”

  • 3:50 PM (IST)

    पटना में स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हाथापाई हुई। पटना ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी, केआई प्रकाश ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर जब ट्रैफिक पुलिस ने दो लोगों से जुर्माना भरने को कहा, तो वो झगड़ने लगे। प्रारंभिक पूछताछ में भी ये पाया गया कि उन्होंने ट्रैफिर नियमों का उल्लंघन किया है। पुलिस द्वारा रोकने पर भी वो नहीं रुके।

  • 3:46 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने NRC के खिलाफ किया प्रदर्शन।

  • 3:44 PM (IST)

    'गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों के साथ गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे शहर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ। ढोल ताशों के साथ श्रद्धालुओं ने शहर के पांच प्रमुख मंडलों--कस्बा गणपति, तम्बादी जोगेश्वरी मंडल, गुरजी तालिम मंडल, तुलसी बाग मंडल और केसरीवाडा मंडल में झांकियां निकाली।

    पुणे के विभिन्न इलाकों से झांकियों के गुजरने के बाद प्रतिमाओं का यहां मुठा नदी में विसर्जन किया जाएगा। गणेश चतुर्थी के साथ दो सितंबर को 10 दिनों का गणपति उत्सव शुरू हुआ था। यह उत्सव प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ‘अनंत चतुदर्शी’ के अवसर पर बृहस्पतिवार को संपन्न हो रहा है। (भाषा)

    Ganesh Ji

    Image Source : PTI
     People watch as devotees carry an idol of Lord Ganesha for immersion, which marks the end of Ganesh Utsav celebrations in Mumbai.

  • 2:26 PM (IST)

    नौकरशाह से नेता बने शाह फैसल ने अपनी हिरासत को चुनौती देने वाली बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से वापस ले ली। फैसल की पत्नी ने इस संबंध में हलफनामा दाखिल किया था जिसके बाद न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति संगीता धींगरा की पीठ ने फैसल को याचिका वापस लेने की अनुमति दी। फैसल की पत्नी ने उच्च न्यायालय को बताया कि उन्होंने हाल ही में फैसल से हिरासत में मुलाकात की थी और उसी दौरान उन्हें याचिका वापस लेने के निर्देश मिले। गौरतलब है कि पूर्व आईएएस अधिकारी की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में कहा गया था उन्हें 14 अगस्त को दिल्ली हवाई अड्डे पर अवैध रूप से हिरासत में ले कर वापस श्रीनगर भेज दिया गया था, जहां उन्हें नजरबंदी में रखा गया है।

  • 2:25 PM (IST)

    पिछले 5 साल में झारखंड में विकास के जितने काम हुए हैं, उसमें रघुबर सरकार का अहम योगदान है: झारखंड में पीएम मोदी

  • 2:24 PM (IST)

    सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना देश के सामान्य मानवी के लिए शुरू की गई। सिर्फ 90 पैसे प्रतिदिन और 1 रुपये प्रतिमाह की दर पर दोनों योजनाओं से 2-2 लाख रुपये का बीमा सुनिश्चित कराया है: झारखंड में पीएम मोदी

  • 2:24 PM (IST)

    हमने 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए। हमने 8 करोड़ गैस कनेक्शन मुफ्त में बांटे। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 22 करोड़ से अधिक देशवासी जुड़ चुके हैं। इन दोनों योजनाओं के माध्यम से साढ़े 3,000 करोड़ रुपए से अधिक का क्लेम लोगों को दिए जा चुके हैं: झारखंड में पीएम मोदी

  • 2:24 PM (IST)

    आपने इस बार संसद के सत्र को लेकर भी काफी कुछ सुना और देखा होगा। इस बार जिस तरह संसद चली, उसे देखकर आपको अच्छा लगा होगा। क्योंकि इस बार संसद का मॉनसून सत्र देश के इतिहास में सबसे ज्यादा उत्पादक सत्रों में से एक रहा है: झारखंड में पीएम मोदी

  • 2:23 PM (IST)

    100 दिन के भीतर ही 3 तलाक के खिलाफ कड़ा कानून पास किया, हमारा संकल्प है आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का, आतंक निरोधी कानून को मजबूत किया गया है। हमारा संकल्प है जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाने का। हमारा संकल्प है जनता को लूटने वालों को उनकी सही जगह पहुंचाने का। इसपर भी बहुत तेजी से काम हो रहा है: झारखंड में पीएम मोदी

  • 2:23 PM (IST)

    आज देश के लगभग 6.50 करोड़ किसान परिवारों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 21 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि पहुंच चुकी है। इसमें 8 लाख किसान परिवार झारखंड के भी हैं, जिनके खाते में करीब 250 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं: झारखंड में पीएम मोदी

  • 2:23 PM (IST)

    चुनाव के समय मैंने आपसे कामदार और दमदार सरकार देने का वादा किया था। एक ऐसी सरकार जो पहले से भी ज्यादा तेज गति से काम करेगी, एक ऐसी सरकार जो आपकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देगी। बीते 100 दिन में देश ने इसका ट्रेलर देख लिया है, अभी फिल्म बाकी है: झारखंड में पीएम मोदी

  • 2:23 PM (IST)

    झारखंड से ही मैंने दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम आयुष्मान भारत की शुरुआत की। आज मुझे साहिबगंज मल्टी-मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन करने का भी अवसर मिला है। यह सिर्फ एक प्रॉजेक्ट नहीं है, बल्कि इस पूरे क्षेत्र को परिवहन का नया विकल्प दे रहा है: झारखंड में पीएम मोदी

  • 2:22 PM (IST)

    झारखंड से ही मैंने दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम आयुष्मान भारत की शुरुआत की। आज मुझे साहिबगंज मल्टी-मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन करने का भी अवसर मिला है। यह सिर्फ एक प्रॉजेक्ट नहीं है, बल्कि इस पूरे क्षेत्र को परिवहन का नया विकल्प दे रहा है: झारखंड में पीएम मोदी

  • 2:22 PM (IST)

    झारखंड के रांची में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद जिन कुछ राज्यों में मुझे सबसे पहले जाने का अवसर मिला, उनमें से झारखंड भी है। यही मैदान था, सुबह का समय और हम सभी योग कर रहे थे और बारिश भी हमें आशीर्वाद दे रही थी।

  • 1:16 PM (IST)

    जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के महमूद मदनी ने कहा है कि सरकार चाहे तो पूरे देश में एनआरसी करा ले, इससे पता चल जाएगा कि देशभर में कितने घुसपैठिए हैं। जो असली लोग हैं उनपर भी दाग लगाया जाता है, इसलिए मुझे कोई दिक्कत नहीं।

  • 1:15 PM (IST)

    पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय में यह पेश करने की कोशिश कर रहा है कि भारतीय मुसलमान भारत के खिलाफ हैं। हम पाकिस्तान की इस हरकत की निंदा करते हैंः महमूद मदनी, जमीयत-उलेमा-ए-हिंद

  • 1:15 PM (IST)

    हमने प्रस्ताव पास किया है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। हमारे देश के सुरक्षा और एकता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए, ये हमारा देश है और हम आपके साथ खड़े हैं: महमूद मदनी, जमीयत-उलेमा-ए-हिंद

  • 1:14 PM (IST)

    दिल्लीः इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट के टी-3 पर एक यात्री से 2 किलो से ज्यादा की सोने की ईंट बरामद, बाजार में कीमत 73 लाख रुपये। 10 सितंबर की घटना।

  • 1:14 PM (IST)

    पी. चिदंबरम की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीआई को भेजा नोटिस। INX मीडिया केस में ट्रायल कोर्ट द्वारा न्यायिक हिरासत को चुनौती और जमानत के लिए चिदंबरम ने दाखिल की है याचिका। 23 सितंबर को मामले की अगली सुनवाई।

  • 1:13 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के उन्नाव में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के प्लांट में टैंक में धमाका, दमकल विभाग मौके पर।

  • 1:10 PM (IST)

    कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर द्वारा इस्तीफा नामंजूर करने के खिलाफ 17 विधायकों की याचिका पर फिलहाल कोई भी आदेश पारित करने से इनकार किया।

  • 1:10 PM (IST)

    भूषण स्टील के पूर्व चीफ फाइनैंशियल ऑफिसर नितिन जौहरी को जमानत देने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक।

  • 1:09 PM (IST)

    जमीयत-उलेमा-ए-हिंद की जनरल काउंसिल का बैठक में कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा मानते हुए प्रस्ताव पारित। किसी भी तरह के अलगाववादी आंदोलन को देश और कश्मीरियों के लिए बताया गया खतरा।

  • 8:48 AM (IST)

    दिल्ली के चितरंजन पार्क में बुधवार को चौखट गिरने से दो साल की एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक बच्ची की पहचान दीपा के रूप में हुई है। उसके माता-पिता उस घर में मजदूरी का काम करते थे जहां पर यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि बच्ची घर में अपनी बहन के साथ खेल रही थी कि तभी अचानक चौखट गिर गई जिसकी चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • 8:47 AM (IST)

    मैं यह पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि यदि दारा शिकोह ने देश पर शासन किया होता तो देश में इस्लाम का विस्तार होता और हिंदू भी इसे ज्यादा अच्छे तरीके से समझ पातेः कृष्ण गोपाल, सरकार्यवाह, आरएसएस (बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में)

  • 8:46 AM (IST)

    झारखंडः आज रांची में किसान मानधन योजना की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी। साथ ही झारखंड विधानसभा के नए भवन का भी करेंगे उद्घाटन।

  • 8:46 AM (IST)

    मुंबईः मलाड में महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत करने के आरोप में एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement