Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

Live Hindi Breaking News October 07: आज के दिन की पल-पल की खबरें

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: October 08, 2019 6:54 IST
Breaking News - India TV Hindi
Breaking News 

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest India News

Latest News Updates and Breaking News of October 07

Auto Refresh
Refresh
  • 11:08 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    पेरिस पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

  • 10:24 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    अमेरिका और चीन के बीच अगले दौर की व्यापार वार्ता 10 अक्टूबर को होगी। व्हाइट हाउस ने सोमवार को यह घोषणा की। उल्लेखनीय है कि दुनिया की दो प्रमुख आर्थिक ताकतें व्यापार युद्ध को समाप्त करने का प्रयास कर रही हैं।

  • 10:03 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    सरकार ने धन शोधन गतिविधियों पर अंकुश के लिए राजस्व सचिव की अगुवाई में उच्चस्तरीय समिति का गठन किया : अधिसूचना

  • 9:30 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
  • 8:33 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    माली के संघर्षग्रस्त पूर्वोत्तर इलाके में सड़क किनारे लगे बम की चपेट में आने से रविवार को एक शांतिरक्षक की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र मिशन एमआईएनयूएसएमए ने यह जानकारी दी। एक अन्य घटना में एक अन्य शांतिरक्षक घायल हो गया।

  • 7:05 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    पूर्वी अफगानिस्तान में बस पर हमले में कम से कम 10 की मौत: एएफपी

  • 6:40 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया से लगती तुर्की की सीमा से अमेरिकी सैनिकों को हटाने के फैसले को सही ठहराते हुए सोमवार को कहा कि क्षेत्र को ‘‘स्थिति से खुद निपटना’ होगा और अमेरिका को इस ‘बेतुकी अंतहीन युद्ध’ से बाहर निकलने की जरूरत है। 

  • 5:42 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    झारखंड की खूंटी जिला पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार नक्सलियों में धर्मवीर महतो उर्फ डेमका महतो, अमरजीत मुंडा उर्फ सोमा मुंडा और करण सिंह मुंडा शामिल हैं।

  • 3:51 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    स्विट्जरलैंड सरकार ने कहा है कि आदान-प्रदान की व्यवस्था के तहत भारत को अपने नागरिकों के स्विस बैंक खातों की पहली सूची मिली। स्विट्जरलैंड के कर विभाग के अधिकारियों ने पीटीआई से कहा कि सितंबर 2020 में भारत के साथ फिर वित्तीय खातों की सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। भारत उन 75 देशों में शामिल है, जिसके साथ स्विट्जरलैंड सरकार ने बैंक खातों से जुड़ी जानकारियां साझा की हैं।

  • 3:27 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    नोबेल पुरस्कार 2019: नोबेल पुरस्कार 2019: चिकित्सा के क्षेत्र में अमेरिका के विलियम काएलिन, ग्रेग सेमेंजा और ब्रिटेन के पीटर रैटक्लिफ को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement