Friday, April 26, 2024
Advertisement

October 03 की बड़ी खबरें: हाल में लिए गए फैसलों में हुई प्रगति की केंद्रीय मंत्रिमंडल ने की समीक्षा

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: October 03, 2019 23:56 IST
Braking News- India TV Hindi
Braking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest India News

Latest News Updates and Breaking News of October 03

Auto Refresh
Refresh
  • 11:56 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    MNS ने 32 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की।

  • 11:47 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    महानंदा नदी में नाव पलटने की वजह से 2 लोगों की मौत, 28 को बचाया गया।

  • 11:43 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में लिए गए फैसलों में हुई प्रगति की बृहस्पतिवार को समीक्षा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा शुरू की गई विभिन्न नीतियों में हुई प्रगति की समीक्षा की गई।

    इसमें कई फैसले नए कानून लाने और मौजूदा कानूनों में संशोधन से जुड़े थे। नए निर्णयों और उनमें हुई प्रगति को लेकर प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। दूसरे चरण की समीक्षा बैठक भी जल्द होगी। हाल ही में सरकार ने कॉर्पोरेट कर कम कर दिया था। इस प्रस्ताव के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आयकर अधिनियम में संशोधन को प्रभावी बनाने के लिए एक अध्यादेश को मंजूरी दी थी। (भाषा)

  • 10:33 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    मुम्बई में आदित्य ठाकरे के रोड शो के दौरान जमकर हुई चोरी। करीब 100 लोगों के पॉकेट पर चोरों ने किया हाथ साफ। शिवसेना के बड़े नेता सचिन अहीर, हरीश वर्लिकर, आशीष चेम्बूरकर के वालेट और मोबाइल हुए चोरी। एएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में पॉकेट चोरी के 13 मामले हुए दर्ज।

  • 10:26 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    बिहार के कटिहार इलाके में महानंदा नदी में एक नाव पलट गई है।

     

  • 10:05 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    दिल्ली हवाई अड्डे पर भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते गुरुवार शाम को करीब 24 मिनट तक विमानों की आवाजाही ठप रही। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस 24 मिनट में चार उड़ानों के मार्ग परिवर्तित किए गए। 

  • 9:08 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    गौतमबुद्धनगर के गौर सिटी में फायरिंग, अज्ञात बाइक सवारों ने की फायरिंग, युवक पर चलाईं अंधाधुंध गोलियां।

  • 8:31 PM (IST) Posted by Manoj Kumar
  • 8:28 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश, कई जगहों पर जलभराव

  • 7:00 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    कश्मीर में नजरबंद किए गए सभी राजनीतिक नेताओं के समुचित व्यक्तिगत विश्लेषण के बाद उन्हें चरणबद्ध तरीके से रिहा किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

  • 6:57 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    सुधांशु त्रिवेदी यूपी से और सतीश दुबे बिहार से राज्यसभा के लिए भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए।

  • 6:47 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की तीसरी लिस्ट, चार उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान।

  • 5:59 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने आज से नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय का दौरा किया।

  • 5:28 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    8 अक्टूबर को फ्रांस में राफेल विमान उड़ाएंगे राजनाथ सिंह।

  • 5:27 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    जेएनयू में अनुच्छेद 370 पर एक सेमिनार के दौरान भिड़े एबीवीपी और आईसा सदस्य।

  • 5:26 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    पेरिस पुलिस मुख्यालय में चाकू से हमले में तीन लोग घायल: सूत्र

  • 3:32 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    दिल्ली की अदालत ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदबंरम की न्यायिक हिरासत 17 अक्टूबर तक बढ़ाई।

  • 12:21 PM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    आदित्य ठाकरे नामंकन दाखिल करने पहुचे

    आदित्य ठाकरे नामंकन दाखिल करने पहुचे है .. आदित्य के माता पिता रश्मि ठाकरे और उद्धव ठाकरे  भी साथ मे मौंजूद है

  • 9:39 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    बीएसएफ ने एलओसी पार करते एक संदिग्‍ध को किया गिरफ्तार

    अखनूर सेक्‍टर में बीएसएफ ने सीमा पार करते एक संदिग्‍ध को गिरफ्तार किया है।

  • 8:48 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    गृहमंत्री आज नई दिल्‍ली-कटरा वंदेभारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे

    आज से नई दिल्‍ली से वैष्‍णोदेवी जाने वाले यात्रियों को नई सौगात मिलने जा रही है। गृहमंत्री आज नई दिल्‍ली से कटरा के बीच वंदेभारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement