Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

Live Hindi Breaking News: कल सोनिया गांधी से मिलेंगे शिवसेना नेता संजय राउत- सूत्र

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: November 11, 2019 0:01 IST
Live Hindi Breaking News | India TV- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News | India TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest India News

Latest News Updates and Breaking News of November 10

Auto Refresh
Refresh
  • 10:11 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    बीजेपी ने कल बुलाई बैठक, कोर कमेटी की बैठक बुलाई दोपहर १२ बजे होगी बैठक। शिवसेना की अगली भूमिका पर होगी चर्चा। फिलहाल वेट एंड वॉच की भूमिका में पार्टी।

  • 9:31 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
  • 9:27 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    कल सोनिया गांधी से मिलेंगे शिवसेना नेता संजय राउत- सूत्र

  • 6:57 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    संजय राउत ने कहा- किसी भी कीमत पर महाराष्ट्र में बनवाएंगे शिवसेना का मुख्यमंत्री

  • 6:55 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    कांग्रेस महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन नहीं चाहती: अशोक चव्हाण

    कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण की तरफ से बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस विधायक महाराष्ट्र में अपने भविष्य के राजनीतिक रुख पर पार्टी हाईकमान की सलाह लेंगे। उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र में एक स्थिर सरकार के समर्थन में हूं। (PTI)

  • 6:53 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    इस बीच खबर ये भी है कि रिसॉर्ट में मौजूद शिवसेना विधायकों की ने कहा है कि भाजपा के पीछे हटने के बाद अब राज्यपाल शिवसेना को सरकार स्थापित करने का न्योता दें। हमारे पास बहुमत का आंकडा हैं।

  • 6:48 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    सरकार बनाने के लिए NCP कर सकती है पहल, शिवसेना के साथ गठबंधन के पक्ष में हैं पार्टी के सभी विधायक- सूत्र

    एनसीपी सूत्रों के मुताबिक,  राज्य में स्थिर सरकार देने के लिए एनसीपी पहल करेगी। शिवसेना के साथ सरकार बनाने के पक्ष में  हैं पार्टी के सभी विधायक और चल ही  दोनों पार्टियों के बीच में औपचारिक बातचीत शुरू होगी।

    सूत्रों द्वारा दावा ये भी किया जा रहा है कि महाराष्ट्र में भाजपा द्वारा सरकार बनाने के इंकार के बाद अब शिवसेना + एनसीपी + कांग्रेस (कांग्रेस संभवतः बाहर से समर्थन दे) इस प्लान बी पर काम शुरू हो चुका है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मातोश्री में उद्धव ठाकरे और संजय राऊत के बीच बैठक चल रही है।

  • 6:17 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    जनादेश हमें (भाजपा-शिवसेना) एक साथ काम करने के लिए दिया गया था अगर शिवसेना इसका अनादर करना चाहती है और कांग्रेस-राकांपा के साथ सरकार बनाना चाहती है तो हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। - चंद्रकांत पाटिल

  • 6:11 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    BJP

    Image Source : INDIA TV
    भाजपा महाराष्ट्र में नहीं बनाएगी सरकार

  • 6:08 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    चंद्रकांत पाटिल (बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष )- महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना और अन्य सहयोगी दलों को जनता ने जनादेश दिया है। इसलिए कल राज्यपाल ने न्योता दिया था। हम चुनाव साथ लड़े।शिवसेना साथ आने तैयार नही इसलिए हम सरकार गठन नही बनाएंगे।

  • 6:02 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    बैठक के बाद राज्यपाल से मिलने राज्यभवन पहुंचे देवेंद्र फडणवीस।

  • 5:35 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    बीजेपी ने झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए 52 उम्मीदवारो की लिस्ट जारी की।

  • 5:32 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    विवादित लेख पर नेशनल हेराल्ड ने माफी मांगी। नेशनल हेराल्ड ने कहा कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश नहीं।

  • 5:21 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    बांदीपोरा में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

  • 5:16 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच में मुठभेड़

  • 5:13 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    संजय निरुपम ने कहा है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी सरकार केवल एक कल्पना है। अगर हम उस कल्पना को वास्तविकता में बदलना चाहते हैं, तो शिवसेना के समर्थन के बिना यह संभव नहीं होगा और यदि हम शिवसेना का समर्थन लेते हैं, तो यह कांग्रेस के लिए घातक होगा।

  • 3:48 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    उद्धव ठाकरे की शिवसेना विधायकों के साथ बैठक खत्म। उद्धव अपनी पत्नी के साथ निकले। सभी विधायक आज की रात भी रिसॉर्ट में ही रहेंगे।

  • 3:47 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, धर्मगुरुओं के साथ बैठक में एनएसए अजीत डोवल ने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले को देश ने शांतिपूर्वक स्वीकार किया है। हमें याद रखना चाहिए कि कई ऐसे तत्व है देश और देश के बाहर, जो दो समुदाय के बीच में अमन और चैन नहीं देखना चाहते हैं। हमें ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। फैसले के बाद दोनों धर्मों के लोग इस बात पर विचार करने को इकट्ठा हुए है कि कैसे हम कोर्ट के फैसले पर शांतिपूर्वक अमल करें।

  • 3:36 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    NSA अजीत डोवल के घर धर्मगुरुओं की बैठक जारी। महमूद मदनी, रामदेव समेत करीबन 30 धर्मगुरु मौजूद।

    Meeting

    Image Source : INDIA TV
    NSA अजीत डोवल के घर धर्मगुरुओं की बैठक जारी। महमूद मदनी, रामदेव समेत करीबन 30 धर्मगुरु मौजूद।

  • 3:27 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    शिवसेना विधायकों के साथ बैठक में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दोहराया कि मुख्यमंत्री उनके दल स ही होगा। उद्धव ने कहा क अभी भी वक्त नहीं गया है, हम इंतजार करेंगे। अभी गठबंधन टूटा नहीं है। अगले कुछ दिन में पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी, तबतक हम इंतजार करेंगे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी ही सरकार बनेगी। सीएम की पालकी में एक शिवसैनिक को जरूर बैठाऊंगा।

  • 12:35 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    राज्यपाल के सरकार बनाने के न्योते पर फैसला लेने के लिए मुंबई में ऐक्टिंग सीएम देवेंद्र फडणवीस के निवास वर्षा बंगलो पर बीजेपी के कोर कमिटी की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में देवेंद्र फडणवीस, चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, आशीष शेलार, विनोद तावड़े आदि नेता मौजूद हैं।

  • 11:37 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    उत्तराखंड: गढ़वाल से बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत की कार आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में लगी चोटों के लिए उन्हें हरिद्वार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।

  • 11:03 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    बांग्लादेश में रविवार तड़के शक्तिशाली चक्रवात ‘बुलबुल’ के आने के कारण लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बांग्लादेश के कनिष्ठ आपदा प्रबंधन मंत्री एनामुर रहमान ने बताया कि 18 लाख से अधिक लोगों को शनिवार शाम तक सुरक्षित निकाला गया। शनिवार सुबह तक 5,000 से अधिक आश्रयगृह तैयार किए गए थे। चक्रवात के कारण 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली जबकि तट पार करने के बाद इसके कमजोर पड़ने की संभावना है।

  • 9:51 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement