Friday, April 26, 2024
Advertisement

Live: राहुल पर शिवराज का प्रहार, बोले- नाम के पीछे सावरकर होने के लिए, वीर होना जरूरी होता है

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: December 15, 2019 9:06 IST
Breaking news- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Breaking news

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest India News

Latest News Updates and Breaking News of December 14

Auto Refresh
Refresh
  • 11:39 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    असम के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने शनिवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसक घटनाओं के सिलसिले में अब तक 85 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महंत ने कहा कि हालात काबू में हैं और पुलिस हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

    डीजीपी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "पत्थरबाजी की घटनाओं, वाहनों को आग लगाने और लोगों तथा संपत्ति पर हमलों का वीडियो बनाया गया है। हम इनमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।"

    महंत ने कहा कि उपद्रव करने के लिये प्रदर्शनों में शामिल होने वाले "बुरे तत्वों" को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, "हिंसा भड़काने में शामिल पाए गए किसी भी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।" 

  • 10:31 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    सूत्रों के मुताबिक शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे राहुल गांधी के वीर सावरकर वाले बयान से नाराज हैं। जल्द ही शिवसेना अपनी नाराजगी कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचाएगी कि ऐसे बयानों से बचना चाहिए जिससे महाराष्ट्र में गठबंधन को दिक्कतें पेश आएं।

  • 10:15 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह बहुत साफ है कि शिवसेना को सत्ता में रहने के लिए किस तरह के लोगों से डील करना है। महाराष्ट्र और देश सवारकर जी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। इससे पहले शिवसेना बहुत तीखी प्रतिक्रिया देती थी, अब वो इतना नरम क्यों हो गए हैं।

  • 10:12 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी का बयान शर्मनाक है, शायद उन्हें सावरकर जी के बारे में जानकारी नहीं है। उन्हें अंडमान जेल की कोठरी में 12 साल तक यातना का सामना करना पड़ा, राहुल गांधी 12 घंटे भी नहीं कर सकते। सिर्फ अपने नाम के पीछे गांधी लगा लेने से आप गांधी नहीं बन जाते।

  • 10:08 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
  • 9:59 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कानपुर में गंगा बैराज की सीढियां चढ़ते वक्त अचानक फिसल गए। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय गंगा परिषद् की बैठक के सिलसिले में यहां पहुंचे थे। गंगा बैराज की सीढियों पर वह अचानक फिसलकर गिर गए। पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवानों ने उन्हें तुरंत संभाला। मौके पर अफरातफरी मच गयी हालांकि प्रधानमंत्री को किसी तरह की चोट नहीं लगने की खबर है।

  • 9:56 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    मथुरा जनपद के फरह क्षेत्र में शनिवार को नीलगाय को बचाने के चक्कर में एक कार परखम नहर के पास गहरे गड्ढे में जा गिरी जिससे कार चला रहे युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार दो अन्य युवक बाल-बाल बच गए।

  • 9:32 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    भारत में पाकिस्तान उच्चायोग के राजनयिकों ने शनिवार को यहां हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया के 716वें उर्स में हिस्सा लिया और दरगाह पर पारंपरिक चादर चढ़ाई। पाकिस्तानी उच्चायोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पाकिस्तान के मज़हबी मामलों के मंत्रालय के संयुक्त सचिव के.जेड गुल के नेतृत्व में पाकिस्तान के 57 जायरीनों के एक समूह ने उर्स में हिस्सा लिया।

  • 9:31 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    जामिया के शिक्षकों, पूर्व छात्रों एवं विद्यार्थियों ने नए नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन चलाने के लिए समन्वय समिति गठित की।

  • 9:30 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    भारतीय वायु सेना के पूर्व प्रमुख बीएस धनोआ ने कहा है कि बालाकोट हवाई हमला पाकिस्तानी प्रतिष्ठानों एवं आतंकवादी संगठनों को यह बताने के लिए था कि भारत में किसी भी आतंकवादी हमले की ‘‘कीमत चुकानी पड़ेगी’’ और प्रभावी तरीके से यह संदेश पड़ोसी मुल्क को समझा दिया गया है। 

  • 9:29 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों को लेकर बहुत जल्द प्रधानमंत्री और अमित शाह से मिलेंगे: असम के मंत्री

  • 9:00 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    शुक्रवार को पुलिस से भिड़ने वाले लोग, बाहरी थे, जामिया के छात्र नहीं थे : जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन

  • 8:58 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    नागरिकता कानून से बहुत कम लोगों को फायदा होगा, संख्या का खुलासा बाद में किया जाएगा: असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल

  • 8:33 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में घर में आग। शाम 6:05 बजे मिली फायर को कॉल। 6 लोगों को रेस्क्यू कराया गया है। जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। फायर की 9 गाड़ियों में आग पर काबू पाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालात गंभीर।

  • 5:28 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    दिल्ली-एनसीआर वालों को महंगाई का झटका, 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए मदर डेरी दूध के दाम, रविवार से होंगे लागू

  • 5:13 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने शनिवार को कहा कि दिल्ली पुलिस की सलाह पर जनपथ मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार को बंद कर दिया गया है। निगम ने ट्वीट किया, ‘‘जैसा कि दिल्ली पुलिस की सलाह है, जनपथ पर प्रवेश और निकास द्वार को बंद कर दिया गया है। ट्रेन इस स्टेशन पर नहीं रूकेगी।’’

  • 4:18 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जनसुरक्षा कानून के तहत फारूक अब्दुल्ला की हिरासत अवधि तीन महीने और बढ़ाई (भाषा)

  • 3:06 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    पाकिस्तान के मंत्री शेख राशिद अहमद, ने अपनी राय बताते हुए कहा कि, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम कश्मीर और भारत के मुसलमानों के साथ एकजुटता में खड़े हों। जिस तरह से भारत के मोदी मुसोलिनी हिटलर भारतीय मुसलमानों के लिए समस्याएँ पैदा कर रहे हैं, उससे भारत और पाकिस्तान में मतभेद बढ़ेगा, जो दोनों देशों को युद्ध की ओर खींच सकता है।

  • 2:54 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल घाट पर गंगा नदी में नाव की सवारी की। उन्होंने गंगा परिषद (राष्ट्रीय गंगा परिषद) के राष्ट्रीय कायाकल्प, संरक्षण और प्रबंधन की पहली बैठक की अध्यक्षता की।

     

  • 2:51 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    त्रिशूर निर्वाचन क्षेत्र (केरल) से कांग्रेस सांसद (लोकसभा) टीएन प्रथपन ने आज नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019 को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका दायर की है।

     

  • 2:47 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    उपराष्‍ट्रपति  वेंकैया नायड  ने  कहा- किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि आधारित उद्योगों और अन्‍य गैर कृषि आय स्रोतों पर ध्‍यान केन्द्रित किया जाना चाहिए।

  • 2:43 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    वकील निजाम पाशा से लेकर नेता असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर नागरिकता संशोधन विधेयक बिल को चुनौती दी है।

  • 1:48 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    कांग्रेस का हल्ला बोंल आज 'भारत बचाओ' रैली मे जारी है ,सोनिया गांधी, ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, किसी भी व्यक्ति ,समाज और देश कि जिन्दगी में कभी -कभी आता है कि,उसे इस पार या उस पार का फैसला लेना पङता है. आज वाही वक़्त आ गया है, देश को बचाना है तो हमें कठोर सँघर्ष करना है।

     

  • 1:28 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी की 'भारत बचाओ' रैली में राहुल गांधी ने सरकार पर एक और निशाना साधा कि आज, सकल घरेलू उत्पाद (सकल घरेलू उत्पाद) की वृद्धि दर 4% है, वह भी तब जब उन्होंने (भाजपा) जीडीपी को मापने का तरीका बदल दिया। अगर जीडीपी को पिछली पद्धति के अनुसार मापा जाता है, तो यह सिर्फ 2.5% होगा।

  • 1:20 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    भारत बचाओ' रैली में राहुल गांधी की ललकार 'मै मर जाउंगा लेकिन सत्य के लिए कभी  माफी नही मांगूंगा। मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है। मेरा नाम राहुल गांधी है।

  • 1:00 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    छत्तीसगढ़ के लोगों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम का स्वागत किया

    छत्तीसगढ़ के लोगों, विशेषकर संभावित लाभान्वितों ने हाल में लागू नागरिकता संशोधन अधिनियम का स्वागत किया है।

    पाकिस्तान से आए और छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रह रहे प्रवासी धर्मुन और दीवान बजाज ने नागरिकता संशोधन विधेयक लागू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उन्हें भारत की नागरिकता दिलाने में मदद करेगा। 
     

  • 12:19 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    हिंसा प्रभावित असम में स्थिति धीरे-धीरे सामान्‍य हो रही है। गुवाहाटी में कर्फ्यू में आज सात घंटे की और डिब्रुगढ़ नगर निगम इलाके में छह घंटे की ढील दी गई।

  • 12:15 PM (IST) Posted by Intern Khabar

     कांग्रेस की 'भारत बचाओ' रैली में पी चिदंबरम, ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जाकर  कहा की, 6 महीने में मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। फिर भी मंत्री पूरी तरह से अनाड़ी हैं। तो वहीं वित्त मंत्री ने कहा कि, सब कुछ ठीक है, हम दुनिया में शीर्ष पर हैं। केवल एक चीज जो उसने नहीं कही थी, अच्छे दिन आने  वाले हैं।

     

  • 11:44 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज का विधानसभा सत्र सुबह 11:00 बजे के बजाय 11:30 बजे शुरू हुआ, क्योंकि कुछ विधायक राज्य में वर्षा और बर्फबारी के कारण समय पर नहीं पहुंच सके।

  • 11:29 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, सुरक्षा, संपर्क और व्यापार सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने का संकल्प लिया।

  • 11:12 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    मुंबई के रहने वाले असम के लोगों ने शहर के आज़ाद मैदान में नागरिकता संशोधन बिल का विरोध किया। वहीं अभिनेत्री दीपानिता शर्मा भी विरोध प्रदर्शन में मौजूद थी ।

  • 11:04 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर पहुंचे वह आज यहां गंगा परिषद के राष्ट्रीय कायाकल्प, संरक्षण और प्रबंधन की पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह गंगा की सफाई के पहलुओं पर किए गए कार्य और विचार-विमर्श की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे।

     

  • 10:53 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर की कंपनी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी से हाथ मिलाया है। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए वह आप पार्टी के लिए काम करेंगे।

  • 10:31 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    गिरिडीह में एक सार्वजनिक रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही बड़ी बात ,झारखंड में हर परिवार को एक ईंट और 11 रुपये अयोध्या (यूपी) में राम मंदिर के निर्माण में योगदान देना चाहिए। 

  • 10:25 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    हिमाचल प्रदेश- शिमला जिले का नारकंडा शहर बर्फ की सफेद चादर में ढँक गया हैं, क्योंकि इस क्षेत्र में भारी बर्फबारी भी होती है।

  • 9:30 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    जनता दल-युनाइटेड (JDU) के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे।

  • 9:24 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    भारतीय सेना उत्तर पूर्व में अपनी कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा फैलाई जा रही फर्जी खबरों और विघटन से सावधान रहने के लिए लोगों को परामर्श जारी करती है।

  • 9:20 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    कांग्रेस की आज  रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ' रैली  मोदी सरकार को घेरने की  कोशिश।

     

  • 9:15 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि यह शर्म की बात है कि हमारा देश उन दो देशों में से एक है, जहां अब भी पोलियो मौजूद है। खान ने इस्लामाबाद में देशव्यापी 'पोलियो उन्मूलन अभियान' के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए परिजन से आगे आकर अपने बच्चों को पोलिया का टीका लगवाने की अपील की।

  • 9:13 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर नजर रखने वाले अमेरिका के एक राजनयिक ने कहा कि भारत में नागरिकता (संशोधन) विधेयक (कैब) से पड़ने वाले असर को लेकर अमेरिका चिंतित है। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अमेरिका के विशेष राजदूत सैम ब्राउनबैक ने ट्वीट किया, ‘भारत का संविधान उसकी महान ताकतों में से एक है। एक साथी लोकतंत्र के तौर पर, हम भारत के संविधान का सम्मान करते हैं लेकिन कैब से पड़ने वाले असर को लेकर चिंतित हैं।’

  • 9:12 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    चिली सैन्य विमान हादसे में मारे गए 38 लोगों के अवशेषों को पहचान के लिए एक सैन्य अड्डे लाया गया है। अवशेष एक ‘हरकुलस सी-130’ विमान से लाए गए और उन्हें स्थानीय जांच अधिकारी को सौंप दिया गया। मृतकों के कुल 39 संबंधियों ने डीएनए नमूने देने के लिए शुक्रवार को सैंटियागो से पुंटा एरीनास के लिए उड़ान भरी थी। 

  • 7:56 AM (IST) Posted by Intern Khabar

     दक्षिणी नेपाल के धानुसा जिले में कल रात हुए एक बम विस्फोट में एक पुलिस अधिकारी और दो नागरिकों सहित 3 लोग मारे गए। 

     

  • 7:50 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    दिल्ली- मुंडका इलाके के एक गोदाम में लगी आग, मौके पर 21 फायर टेंडर मौजूद। 

  • 7:24 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    मालदीव संसद के अध्यक्ष मोहम्मद नशीद  ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 को लेकर कहा है कि, यह भारत का एक आंतरिक मुद्दा है। हमें भारतीय लोकतंत्र पर भरोसा है। यह प्रक्रिया संसद के दोनों सदनों से होकर गुजरी।

  • 6:50 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कल इंडोनेशिया के विदेश मंत्री रेटनो मार्सुडी के साथ संयुक्त आयोग की बैठक की।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement