Thursday, April 25, 2024
Advertisement

लोकसभा LIVE: नागरिकता संशोधन बिल पर वोटिंग जारी, विपक्ष के कई संशोधन खारिज

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: December 10, 2019 0:14 IST
Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest India News

Live Breaking News 9 December

Auto Refresh
Refresh
  • 12:07 AM (IST) Posted by Lakshya Rana

    मोदी सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किया गया नागरिकता संशोधन बिल पाल हो गया है। इसके पक्ष में लोकसभा में 311 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 80 वोट पड़े।

  • 12:02 AM (IST) Posted by Lakshya Rana

    AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस नेता शशि थरूर का संशोधन भी खारिज हुआ।

  • 12:01 AM (IST) Posted by Lakshya Rana

    नागरिकता संशोधन बिल पर शिवसेना का संशोधन खारिज हो गया।

  • 12:00 AM (IST) Posted by Lakshya Rana

    नागरिकता संशोधन बिल पर लोकसभा में वोटिंग हो रही है।

  • 11:38 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    मैं फिर से इस सदन के माध्यम से पूरे देश के सामने स्पष्ट करना चाहता हूं कि घुसपैठिये और शरणार्थी में मौलिक अंतर हैं। जो धार्मिक प्रताड़ना के आधार पर अपने परिवार की सुरक्षा के लिए, अपने धर्म की रक्षा के लिए यहां आता है, वो शरणार्थी है और जो बिना परमिशन के घुस कर आता है वो घुसपैठिया है: अमित शाह

  • 11:36 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    बंगबंधु शेख मुजीब उर्र रहमान की हत्या के बाद बांलादेश में जो अत्याचार का दौर चालू हुआ, उसने वहां की धार्मिक लघुमतियों की रीड की हड्डी ही तोड़ दी, भोला में एक सुनियोजित हमले में 200 अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया: अमित शाह

  • 11:35 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    2014 की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में 1 हजार लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। UNHRC की रिपोर्ट के अनुसार अब दूसरे धर्मों के मात्र 20 धार्मिक स्थान ही पाकिस्तान में बचे हैं: अमित शाह

  • 11:11 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    अभिषेक बनर्जी ने कहा कि एनआरसी और सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल ट्रैप है। लेकिन इसमें कोई ट्रैप नहीं है। उन लोगों को ये ट्रैप जरूर लग सकता है जो वोटबैंक के लिए घुसपैठियों का संरक्षण करते हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे: अमित शाह

  • 11:10 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    मैं इतना कहना चाहता हूं कि माइनॉरिटी में कोई डर की भावना नहीं है, अगर है तो भी मैं अपने सभी अल्पसंख्यक भाई बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि मोदी जी के प्रधानमंत्री रहते हुए इस देश में किसी भी धर्म के नागरिक को डरने की जरूरत नहीं है: अमित शाह

  • 11:09 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    अभिषेक बनर्जी ने आज अपने वक्तव्य में टैगोर, विवेकानंद और बंकिम बाबू का नाम लिया। लेकिन बंकिम बाबू के समय ऐसे बंगाल की कल्पना थी क्या कि दुर्गा पूजा के लिए कोर्ट में जाना पड़े?: अमित शाह

  • 11:09 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    रोहिंग्याओं को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। ये मैं आज फिर कह रहा हूं: अमित शाह

  • 11:06 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    हमारी अल्पसंख्यकों की व्याख्या गलत नहीं है। ये पूरा विधेयक उन तीन देशों के अल्पसंख्यकों के लिए है। बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में जब इस्लाम राज धर्म है तो वहां मुस्लिम लोग अल्पसंख्यक नहीं होते हैं: अमित शाह

  • 11:06 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    जब भी नागरिकता के बारे में कोई Intervention हुआ, वो किसी न किसी Specific problem को solve करने के लिए हुआ। यूगांडा से जब लोग आए थे, तो केवल वहां से आए लोगों को ही नागरिकता दी गई, अन्य किसी देश से आए लोगों को नागरिकता नहीं दी गई थी: अमित शाह

  • 11:05 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    पीओके भी हमारा है, उसके नागरिक भी हमारे हैं और आज भी हम जम्मू कश्मीर की विधानसभा में 24 सीट इनके लिए आरक्षित रखते हैं: अमित शाह

  • 11:05 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    भारत ने किसी भी रिफ्यूजी पॉलिसी को स्वीकार नहीं किया है। पारसी भी प्रताड़ित होकर ईरान से भारत आए थे: अमित शाह

  • 11:04 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    किसी भी व्यक्ति को अपने परिवार की बहन-बेटी को या अपने धर्म को बचाने के लिए यहां आना पड़े और हम अपनाए नहीं, ये गलती हम नहीं कर सकते। हम उन्हें जरूर स्वीकारेंगे, नागरिकता देंगे और पूरे विश्व के सामने उन्हें सम्मान भी देंगे: अमित शाह

  • 10:57 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    ये बिल आर्टिकल-14, आर्टिकल-21 और आर्टिकल-25 किसी का उल्लंघन नहीं करता है। ये संविधान के हिसाब से पूरी तरह ठीक है: अमित शाह

  • 10:53 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    ये कानून किसी एक धर्म के लोगों के लिए नहीं लाया गया है। ये सभी प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के संरक्षण के लिए है। इसलिए इसमें आर्टिकल-14 का उल्लंघन नहीं होता: अमित शाह

  • 10:53 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    1951 में भारत में मुस्लिम 9.8 प्रतिशत थे। आज 14.23 प्रतिशत हैं, हमने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। आगे भी किसी के साथ धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाएगा: अमित शाह

  • 10:53 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    बांग्लादेश में 1947 में अल्पसंख्यकों की आबादी 22% थी जो 2011 में 7.8 % हो गई। आखिर कहां गए ये लोग। जो लोग विरोध करते हैं उन्हें में पूछना चाहता हूं कि अल्पसंख्यकों का क्या दोष है कि वो इस तरह क्षीण किए गये?: अमित शाह

  • 10:52 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    3 देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के संविधान में इस्लाम को राज्य धर्म बताया है। वहां अल्पसंख्यकों को न्याय मिलने की संभावना लगभग खत्म हो जाती है। 1947 में पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की आबादी 23% थी। 2011 में ये 3.7% पर आ गई: अमित शाह

  • 10:52 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    नेहरू-लियाकत समझौते में भारत और पाकिस्तान ने अपने अल्पसंख्यकों का ध्यान रखने का करार किया लेकिन पाकिस्तान ने इस करार का पूरा पालन नहीं किया: अमित शाह

  • 10:52 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    इस देश का विभाजन धर्म के आधार पर न होता तो मुझे बिल लाने की जरूरत ही नहीं होती। सदन को ये स्वीकार करना होगा कि धर्म के आधार पर विभाजन हुआ है। जिस हिस्से में ज्यादा मुस्लिम रहते थे वो पाकिस्तान बना और दूसरा हिस्सा भारत बना: अमित शाह

  • 10:52 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    कई सदस्यों ने आर्टिकल-14 का हवाला देते हुए इसे असंवैधानिक करार दिया। मैं कहना चाहता हूं कि किसी भी तरह से ये बिल गैर संवैधानिक नहीं है। न ही ये आर्टिकल-14 का उल्लंघन करता है: अमित शाह

  • 10:51 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    मैंने पहले ही कहा कि ये बिल लाखों- करोड़ों शरणार्थियों को यातनापूर्ण जीवन से मुक्ति दिलाने का जरिया बनने जा रहा है। इस बिल के माध्यम से उन शरणार्थियों को नागरिकता देने का काम होगा: अमित शाह

  • 10:50 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    भारत में 1947 में हिंदुओं की आबादी 84 फीसदी थी 2011 में 79 फीसदी रह गई, लेकिन भारत में अल्पसंख्यों की आबादी में इजाफा हुआ है: अमित शाह

  • 10:48 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    पाकिस्तान अफगानिस्तान मुस्लिम देश, पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार हुआ। हम उस अत्याचार पर मुकदर्शक नहीं बन सकते: अमित शाह

  • 10:46 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    1947 में पाकिस्तान में अल्पसंख्यक 23 प्रतिशत थे अब 3 फीसदी हुई। बांग्लादेश में भी हिंदुओं की आबादी घटी लेकिन भारत में अल्पसंख्यों की आबादी बढ़ी है: अमित शाह

  • 10:42 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    किसी के साथ अन्याय नहीं होगा, गलत प्रचार किया जा रहा है: अमित शाह

  • 10:40 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    लोकसभा में नागरिकता विधेयक पर चर्चा करते समय अमित शाह ने कहा कि नेहरु-लियाकत समझौता हुआ पर जिसमें अल्पसंख्यकों का ध्यान रखना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

  • 10:38 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    धर्म के आधार पर विभाजन एक वास्तविक्ता, देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ: अमित शाह

  • 10:37 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    नागरिकता बिल अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं, बिल को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है: अमित शाह

  • 6:57 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    बीएसपी ने नागरिकता संशोधन बिल का लोकसभा में विरोध किया।

  • 6:56 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    विधानसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया और कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख दिनेश गुंडू राव ने सोमवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

  • 6:44 PM (IST) Posted by Tejeshwar

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 12 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नतीजे देखे जा सकते है।

  • 2:15 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    झारखंड के हजारीबाग में एक चुनावी रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हमारे देश के प्रधानमंत्री पर कसा तंज कि,  आज, हमारे देश में महिलाएं बिना किसी डर के बाहर कदम नहीं रख सकती हैं। कैसी रक्षा कर रहे हो, प्रधानमंत्री जी?

  • 1:45 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिवसेना नगरसेवक कमलाकर जामसांडेकर की 2008 की हत्या में गैंगस्टर अरुण गवली को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

     

  • 1:34 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    अमित शाह: अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में, हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, ईसाइयों, पारसियों और जैनियों के साथ भेदभाव किया गया है। तो यह बिल इन सताए हुए लोगों को नागरिकता देगा। साथ ही, यह आरोप कि यह बिल मुसलमानों के अधिकारों को छीन लेगा ।

  • 1:12 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग और केंद्रीय सचिवालय में प्रवेश और निकास को बंद कर दिया गया है। उद्योग भवन और लोक कल्याण मार्ग (येलो लाइन) पर ट्रेनें नहीं रुक रही हैं

     

  • 1:03 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    CAB

    Image Source : INDIA TV
    CAB पर ओवैसी का हमला

    CAB

    Image Source : INDIA TV
    सेक्युलरिज्म देश की बुनियाद

  • 12:57 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    CAB

    Image Source : INDIA TV
    लोकसभा में पेश किया गया नागरिकता बिल

    CAB

    Image Source : INDIA TV
    लोकसभा में पेश किया गया नागरिकता बिल

    CAB

    Image Source : INDIA TV
    लोकसभा में पेश किया गया नागरिकता बिल

  • 12:54 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    आम आदमी पार्टी (AAP) ने संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 बिल का विरोध किया।

  • 12:34 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख और आज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश) के सांसद अखिलेश यादव ने भी कहा कि, हम नागरिकता के खिलाफ हैं। Bill2019 और पार्टी हर कीमत पर इसका विरोध करेगी।

  • 11:48 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के सांसद धुबरी (असम) बदरुद्दीन अजमल ने संसद परिसर में नागरिकता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

  • 11:27 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    दिल्ली- ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) ने जंतर मंतर पर नागरिकता आंदोलन के खिलाफ आंदोलन किया।

  • 11:19 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने दिल्ली में आग लगने की घटना का मुद्दा उठाया, जिसने सदन में 43 लोगों की जान ले ली।

  • 11:18 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    दिल्ली- LNJP अस्पताल की मोर्चरी में इस वक्त बॉडीज़ का पोस्टमार्टम चल रहा है। परिवार के लोग और रिश्तेदार मोर्चरी के बाहर इंतज़ार कर रहे हैं।

     

  • 11:12 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    असम के लोकसभा सांसद बदरुद्दीन अजमल का सरकार पर हमला

    नागरिकता विधेयक 2019,  यह विधेयक संविधान के विरुद्ध और हिंदू-मुस्लिम एकता के खिलाफ है। हम इस विधेयक को खारिज कर देंगे और विपक्ष इस पर हमारे साथ है। हम इस विधेयक को पारित नहीं होने देंगे।

  • 11:08 AM (IST) Posted by Yashveer Singh

    Shiv Sena

    Image Source : INDIA TV
    शिवसेना ने दिए Citizen Amendment Bill के समर्थन  के संकेत

    Shiv

    Image Source : INDIA TV
    बीजेपी के ऊपर वोट बैंक का आरोप- राउत

    Shiv Sena

    Image Source : INDIA TV
    शरणार्थियों को वोटिंग अधिकार न दे सरकार

    Shiv

    Image Source : INDIA TV
    6 महीन में कितने घुसपैठिए बाहर किए

  • 11:04 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद पहुंचे नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) आज के लिए लोकसभा की व्यापार सूची में है, जिसे मंत्री द्वारा पेश किया जाना है।

  • 10:39 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार ने कर्णकटेबोल के नतीजों पर कहा

      हमें इन 15 निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं के जनादेश से सहमत होना होगा। लोगों ने दलबदलुओं को स्वीकार कर लिया है। हमने हार स्वीकार कर ली है, मुझे नहीं लगता कि हमें निराश होना पड़ेगा।

  • 10:34 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी (फाइल पिक में) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मंत्री से नागरिकता संशोधन 2017 में शिया समुदाय को शामिल करने का अनुरोध किया है।

  • 10:24 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    टीएमसी सांसद संतनु सेन ने राज्यसभा में 'पश्चिम बंगाल राज्य का नाम बदलकर' बंगाल 'करने पर शून्यकाल नोटिस दिया है।

  • 10:24 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने 'भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट स्थापित करने की मांग' को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।

  • 10:15 AM (IST) Posted by Yashveer Singh

    Karnataka

    Image Source : INDIA TV
    कर्नाटक में बहुमत का  गणित

  • 10:13 AM (IST) Posted by Yashveer Singh

    Karnataka

    Image Source : INDIA TV
    कर्नाटक विधानसभा की तस्वीर

  • 10:10 AM (IST) Posted by Intern Khabar

     इंदौर में हनी ट्रैप मामले के आरोपी जीतू सोनी की एक और इमारत को इंदौर नगर निगम ने ध्वस्त किया।

  • 10:08 AM (IST) Posted by Yashveer Singh

    Karnatka

    Image Source : INDIA TV
    Karnatak में कांग्रेस को 2 और जेडीएस को 2 सीटों पर बढ़त

  • 10:07 AM (IST) Posted by Yashveer Singh

    Karnataka

    Image Source : INDIA TV
    कर्नाटक में भाजपा 10  सीटों पर आगे

  • 9:36 AM (IST) Posted by Intern Khabar

     आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और पार्टी नेताओं ने मूल्य में वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

  • 9:25 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    IUML ने नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया

    इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के सांसद पीके कुन्हालीकुट्टी ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB), 2019 की शुरूआत का विरोध करते हुए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

  • 8:47 AM (IST) Posted by Intern Khabar

    नागपुर में 5 साल की लड़की से बलात्कार के बाद हत्या

     

    महाराष्ट्र के नागपुर में कलमेश्वर क्षेत्र में एक 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में इलाके के ही 32 वर्षीय शख्स पर बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

  • 7:44 AM (IST) Posted by Yashveer Singh

    तेलंगाना हाईकोर्ट आज तेलंगाना एनकाउंटर पर सुनवाई करेगी। इससे पहले कोर्ट ने चारों आरोपियों के शवों को 9 दिसंबर शाम 8 बजे तक संरक्षित रखने के लिए कहा था।

  • 7:29 AM (IST) Posted by Yashveer Singh

    अमेरिका में भारतीय और अमेरिकी समुदाय के लोगों ने किया पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

  • 7:04 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    झारखंड में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की 2—2 रैलियां आज

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के बरही (हजारीबाग) और बोकारो में रैली को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी बरकागांव (हजारीबाग) और रांची में रैलियां करेंगे। 

  • 6:57 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    हैदराबाद एनकाउंटर केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन

    हैदराबाद रेप केस: आरोपियों के एनकाउंटर केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन। रचकोंडा के पुलिस कमिश्नर महेश एम भागवत की अध्यक्षता में बनी टीम।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement