Saturday, April 20, 2024
Advertisement

Hindi Breaking News Latest News Updates Jan 25: जानें, आज दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: January 25, 2019 16:20 IST
Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of January 25:

02:24 PM: झारखंड के सिंदरी में सीमेंट के एक कारखाने में एक हादसे में एक आउटसोर्सिंग कंपनी के तीन ठेका श्रमिकों की मौत हो गई और एक सुरक्षा अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रमिकों की पहचान गोपाल सिंह (45), निमई मंडल (36) और अजीत गोरई (24) के रूप में की गई है।

01:38 PM: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने एक सिख योद्धा द्वारा बनाए गये एक ऐतिहासिक किले को संग्रहालय में तब्दील करने का निर्णय लिया है। हरिपुर जिले के इस किले का नाम सिख साम्राज्य की सेना ‘सिख खालसा’ के सेनाध्यक्ष हरि सिंह नलवा के नाम पर रखा गया है।

01:16 PM: राजस्थान के पूर्वी हिस्से के अधिकतर भागों और पश्चिमी हिस्से के कुछ भागों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई। गंगानगर, पिलानी में घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से कम दर्ज की गई। 

12:41 PM: बागपत पुलिस और एसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं उसका एक साथी भागने में सफल रहा।

12:24 PM: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने की इच्छा जताई है। यह दावा एक पाकिस्तानी अधिकारी ने किया है।

12:08 PM: अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में गोलीबारी की एक घटना में चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं।

11:59 AM: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की सहकारी समितियों में बड़े पैमाने पर गबन और धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। 93 मामलों में लगभग साढ़े छह करोड़ का गबन और धोखाधड़ी हुई है। इन मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ जिलाधिकारी निधि निवेदिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं।

11:32 AM: बिहार में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक बगीचे से पुलिस ने शुक्रवार को पेड़ से लटका हुआ एक युवती का शव बरामद किया। युवती की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

11:01 AM: कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने पूर्वी सीरिया में अमेरिका समर्थित बलों से एक गांव को वापस अपने कब्जे में लेने की असफल कोशिश की जिसमें दोनों पक्षों के 50 लोगों की मौत हो गई।

10:44 AM: अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की डेमोक्रेट तुलसी गबार्ड ने ऑनलाइन वीडियो पोस्ट कर राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपना चुनाव प्रचार आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया।

10:22 AM: श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य स्थानों पर शुक्रवार को हल्की बर्फबारी हुई। वहीं, मौसम विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर के मौसम में सुधार का पूर्वानुमानव्यक्त किया है।

09:53 AM: दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने उनकी टीम के खिलाड़ी पर की गई रंगभेद की टिप्पणी के लिए पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को माफ कर दिया है।

09:32 AM: मेक्सिको के हिदाल्गो प्रांत में गैसोलीन पाइपलाइन विस्फोट की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है।

09:07 AM: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ चार दिन पहले शुरू हुए प्रदर्शनों में 26 लोगों की मौत हो गई है। कराकस स्थित आब्जर्वेट्री ऑफ सोशल कॉन्फ्लिक्ट ने गुरुवार को कहा कि मादुरो के विरोध में सैनिकों के एक समूह द्वारा राजधानी के उत्तर में एक कमान चौकी पर कब्जा करने के बाद शुरू हुए प्रदर्शनों में मारे गए लोगों की संख्या पहले 16 थी जो बढ़कर 26 हो गई है।

08:57 AM: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्विटजरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक सम्मेलन में अडानी समूह के गौतम अदाणी सहित अन्य उद्योग पतियों से राज्य में निवेश की संभावनाओं के बारे में चर्चा की।

08:22 AM: विपक्षी दल मोर्चा के संयोजक केशव चंद्र ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन का संकेत बताया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि एक-दूसरे के खून के प्यासे सपा-बसपा गठबंधन की तुलना में कांग्रेस एक अच्छा चुनावी विकल्प हो सकता है।

07:39 AM: बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव द्वारा कथित तौर पर भाजपा विधायक साधना सिंह का सिर कलम करने वाले को 50 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करने के मामले में उनके खिलाफ गुरुवार को मुरादाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

07:13 AM: पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने केरल उच्च न्यायालय को गुरुवार को बताया कि 2 जनवरी को सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर में प्रवेश के दौरान 10 से 50 साल आयुवर्ग की दो महिलाओं को सादी वर्दी पहने चार पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा दी थी।

06:52 AM: यूपी के नोएडा में सेक्टर 80 के ए ब्लॉक स्थित एक कंपनी के स्टोर रूम में गुरुवार की दोपहर एक युवक का शव पंखे से लटका मिला। मूल रूप से कानपुर देहात निवासी प्रिन्स कटियार (23) सेक्टर 80 में स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में हेल्पर का काम करता था।

06:29 AM: दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक बंद कमरे में भट्ठी के पास सो रहे दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान उत्तराखंड के रंजीत (45) और चंदन (25) के रूप में हुई है, जो पिछले 8 से 10 वर्षों से एक होटल व्यवसायी के निवास पर घरेलू सहायक के तौर पर कार्यरत थे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement