Thursday, April 25, 2024
Advertisement

Hindi Breaking News Latest News Updates Jan 24: जानें, आज दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: January 24, 2019 16:40 IST
Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of January 24:

03:38 PM: एनआरसीः सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई की डेडलाइन बढ़ाने से किया इनकार।

01:37 PM: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बसेड़ा गांव में श्मशान घाट के एक कमरे से एक महंत का आधजला शव बरामद हुआ है। पुलिस ने बृहस्पितवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी सुभाष राठौर ने बताया कि मृतक की पहचान बालकनाथ (36) के रूप में हुई है। शव बुधवार को बरामद हुआ।

01:18 PM: यूपी के मुजफ्फरनगर की एक त्वरित अदालत ने दहेज की मांग को लेकर पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में एक व्यक्ति को सात साल कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश बलराज सिंह ने 2013 के इस मामले में कामिल हसन को बुधवार को दोषी ठहराया और उस पर 5,000 रुपए जुर्माना भी लगाया। सरकारी वकील सीताराम आर्य ने कहा कि हसन को आईसपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत दोषी ठहराया गया। 

01:07 PM: आय से अधिक सम्पत्ति मामले में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह के खिलाफ आरोप तय करने संबंधी निचली अदालत के आदेश के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई से दिल्ली उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को स्वयं को अलग कर लिया। न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने कहा कि मामले को शुक्रवार को किसी अन्य न्यायाधीश के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा।

12:52 PM: इंडोनेशिया में ईशनिंदा मामले में जेल की सजा काट रहे जकार्ता के पूर्व गवर्नर बासुकी जाहाजा पुरनामा कारागार से रिहा हो गए हैं। गवर्नर को ईशनिंदा के आरोप में 2017 में कारावास की सजा सुनाई गई थी।

इंडोनेशिया की राजधानी के पिछले 50 साल के इतिहास में पहले गैर-मुस्लिम गवर्नर बासुकी को स्थानीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे जकार्ता के डेपोक की माको ब्रिमोब जेल से रिहा किया गया। बासुकी की सचिव इमा मदीहा ने यह जानकारी दी।

12:34 PM: लेशिया का शाही परिवार बृहस्पतिवार को नए राजा का चुनाव करेगा । बीते महीने सुल्तान मोहम्मद पंचम ने पूर्व रूसी सुंदरी के साथ कथित शादी की खबरें सामने आने के बाद राज सिंहासन छोड़ दिया था, जिसके बाद नए राजा की तलाश शुरू हो गई थी। 

12:03 PM: अमेरिका के न्यूयॉर्क में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय पर जानलेवा हमला करने की योजना बनाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। न्यूयॉर्क के ग्रीस में संदिग्धों के घर से तीन विस्फोटक यंत्र और 23 हथियार बरामद किए। इसके बाद ब्रायन कोलानेरी (20), एंड्रयू क्रिसेल (18) और विंसेंट वेट्रोमिले (19) को गिरफ्तार किया। चौथे आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

11:44 AM: कर्नाटक में कांग्रेस विधायक आनंद सिंह को नारायणा नेत्रालय में शिफ्ट कर दिया गया है। कांग्रेस विधायक जेएन गणेश और भीमा नाईक के साथ विवाद के बाद से वह अपोलो अस्पताल में इलाज करवा रहे थे।

11:16 AM: हम ईवीएम और VVPAT का इस्तेमाल जारी रखेंगे। राजनीतिक पार्टियों सहित कोई भी हमें आलोचना या प्रतिक्रिया दे सकता है, हम इसके लिए हमेशा तैयार हैं। हम साफ करते हैं कि अब दोबारा बैलट पेपर के युग की तरफ नहीं जाएंगे: सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त

10:26 AM: JNU विवाद: दिल्ली के कानून मंत्री ने लॉ सेक्रेटरी को नोटिस भेजकर मामले से संबंधित फाइल को सीधे गृह सचिव को भेजने को लेकर सफाई मांगी है। नोटिस में कहा गया कि ऐसा लगता है कि ये जानबूझकर किया गया जिससे मंत्री का विचार रेकॉर्ड न किया जा सके।

09:48 AM: समस्तीपुर: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता रघुवर राय को कल्याणपुर में उनके आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उन्हें इलाज के लिए दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

09:17 AM: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच पिछले दो दिनों में 13 लोगों की मौत हुई है। 

09:01 AM: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रेल मंत्री पीयूष गोयल की ओर से रेलवे में अगले दो वर्ष में चार लाख भर्तियां करने संबंधी घोषणा को ‘एक और जुमला’ करार दिया और कहा कि करीब पांच साल खामोश बैठी सरकार अचानक खाली पदों को भरने के लिए जाग गयी है। 

08:32 AM: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह मौसम खुशनुमा रहा और यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।

08:12 AM: जम्मू-कश्मीर के बनिहाल सेक्टर में ताजा बर्फबारी के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग गुरुवार को लगातार चौथे दिन बंद है। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने यह कहा।

07:46 AM: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने बुधवार को कहा कि जब तक सरकारी कामबंदी नहीं रुकती, तब तक वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन के लिए आमंत्रित नहीं करेंगी।

07:12 AM: पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में 28 जनवरी हो प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली अब दो फरवरी को होने की संभावना है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने उक्त जानकारी दी। 

06:54 AM: भारत-बांग्लादेश सीमा पर चार दिनों तक फंसे रहे 31 रोहिंग्या मुसलमानों में शामिल बच्चों और महिलाओं को त्रिपुरा की एक अदालत ने जमानत दे दी, लेकिन उन्हें जेल जाना पड़ा क्योंकि उनकी ओर से मुचलका भरने कोई नहीं आया।

06:28 AM: पंजाब में अमृतसर के सुल्तानविंद इलाके में बुधवार को 24 वर्षीय एक महिला और उसके सात महीने के बेटे की जलकर मौत हो गई। लिस ने कहा कि सोनम अपने बेटे कृष्णा, जो कि उसकी गोद में था, के लिए दूध उबाल रही थी, तभी उसके कपड़ों में आग लग गई। उन्होंने कहा कि मां-बेटे को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement