Friday, April 19, 2024
Advertisement

Hindi Breaking News Dec 30: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: December 30, 2018 21:49 IST
India Tv- India TV Hindi
India Tv

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of December 30:

11:45 AM: 'मन की बात' में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भर की एजेंसियां मान रही हैं कि भारत अपने नागरिकों को गरीबी से बाहर निकाल रहा है।

11:00 AM: अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहुंचकर पीएम मोदी ने 2004 में आई सुनामी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

10:30 AM: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में महिला सिपाही ने कांस्टेबल पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी को निलंबित कर दिया है।

10:00 AM: कोहरे के की वजह से कई जगहों पर धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार, दिल्ली आने वाली 10 ट्रेनें लेट

09:25 AM: गाजीपुर में प्रधानमंत्री की रैली से लौट रहे पुलिसकर्मियों पर पथराव में हुई एक कॉन्स्टेबल की मौत के मामले में पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

08:45 AM: बिहार के औरंगाबाद में नक्सलियों ने हमला करके चार बसों में आग लगा दी। हमलावरों ने कई राउंड गोलियां बरसाईं, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। घटना के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। 

08:00 AM: तीसरे टेस्ट मैच को टीम इंडिया ने 137 रनों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत सीरीज में 2-1 से आगे हो गया है 

07:45 AM: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने शनिवार को कहा कि 2019 के आम चुनावों में भाजपा को हराने के लिए वह बिहार में वाम दलों और कांग्रेस एवं राजद जैसी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के महागठबंधन के पक्ष में हैं। 

07:00 AM: मुंबई की साधना इंडस्ट्रियल एस्टेट वर्ली में ग्राउंड फ्लोर पर रखे दवाओं और रसायनों के भंडार में आग लग गई। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

06:00 AM: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेरा इलाके में एक नाबालिग लड़के ने सात साल की एक बच्ची से कथित रूप से बलात्कार किया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement