Friday, April 19, 2024
Advertisement

Hindi Breaking News Dec 28: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: December 28, 2018 18:03 IST
Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of December 28:

05:48 PM: मेघालय में कोल खदान में फंसे 15 मजदूरों को बचाने के लिए नेवी के तैराक भेजे जा रहे रहैं।

05:01 PM: जो लोग सत्ता में हैं उन्हें लगता हैं कि वे कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन कर्नाटक और देश की जनता उनके कामों को देख रही है, जनता उन्हें कुशासन के लिए जल्द ही सबक सिखाएगीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (कर्नाटक बीजेपी के बूथ वर्कर्स से बातचीत के दौरान)

04:50 PM: विंता नंदा रेप केसः आलोकनाथ की अग्रिम जमानत याचिका पर मुंबई की सेशन कोर्ट का फैसला अब 31 दिसंबर को आएगा।

04:09 PM: कैबिनेट ने पॉक्सो ऐक्ट में संशोधन को मंजूरी दी, बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों पर कड़ी सजा का प्रावधान। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा- केंद्रीय कैबिनेट ने पॉक्सो के अंतर्गत गंभीर सेक्स अपराधों के लिए मौतक की सजा के प्रावधान को मंजूरी दी।

03:47 PM: कैबिनेट ने अंतरिक्ष में 3 लोगों के ले जानेवाले गगनयान अभियान को दी मंजूरी, 10 हजार करोड़ का आएगा खर्चा।

03:30 PM: तीन तलाक बिल को लेकर विपक्ष 31 दिसंबर को संसद में एक बैठक करेगा।

02:01 PM: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अमरोहा जिले के धनौरा मंडी थाने में पुलिस हिरासत में एक दलित की मौत के प्रकरण में उत्तर प्रदेश सरकार को शुक्रवार को नोटिस भेजा। धनौरा मंडी थाने में 26 दिसंबर को पुलिस हिरासत के दौरान 30 वर्षीय दलित युवक की मौत से संबंधित मीडिया खबरों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। 

01:27 PM: उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना बिसरख पुलिस ने गुरुवार रात को गश्त के दौरान 3 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 6 लग्जरी कारें व एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया है।

01:08 PM: मध्य प्रदेश में कांग्रेस का मंत्रिमंडल बनने के बाद खींचतान तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक राजवर्धन सिंह 'दत्तीगांव' ने उन्हें मंत्री न बनाए जाने को क्षेत्र की जनता का अपमान बताया और विधायक पद से इस्तीफा देने की चेतावनी भी दे डाली।

12:41 PM: ओडिशा दमकल विभाग का एक दल मेघालय में रैट होल कोयला खदान में बाढ़ का पानी भर जाने से उसमें फंसे 15 मजूदरों की तलाश और बचाव अभियान में मदद करने के लिए शुक्रवार को पूर्वोत्तर राज्य के लिए रवाना हो गया।

12:14 PM: इंडोनेशिया के पापुआ बैराट प्रांत में शुक्रवार को रिएक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

11:45 AM: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार को कोयला खदान का एक हिस्सा ढह जाने की घटना में तीन श्रमिकों की मौत जबकि दो अन्य घायल हो गए।

11:13 AM: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह कड़कड़ाती ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस कम है।

10:57 AM: मेक्सिको सीमा दीवार को लेकर जारी गतिरोध के बीच अमेरिका सीनेट गुरुवार को संघीय सरकार के पूरी तरह कामकाज शुरू होने के समझौते पर पहुंचने में विफल रही।

10:21 AM: बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ व धूप खिली है लेकिन पछुआ हवाओं, कोहरे और तापमान में गिरावट के कारण कड़कड़ाती ठंड है। गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

09:56 AM: उत्तराखंड के टिहरी में गुरुवार रात घने कोहरे के कारण एक कार खाई में जा गिरी, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

09:24 AM: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के चोकड़ा गांव में रवि कुमार नाम के 26 वर्षीय व्यक्ति ने जहर का सेवन कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

09:07 AM: सऊदी अरब के शाह सलमान ने शीर्ष सरकारी पदों पर बड़ा फेरबदल करते हुए नए विदेश मंत्री के नाम की घोषणा की है। यह फेरबदल सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई आलोचना के करीब तीन महीने बाद हुआ है। मृदुभाषी अदेल अल-जुबैर 2015 से विदेश मंत्री थे। इनकी जगह पर अब इब्राहिम अल-असफ को लाया गया है जो पहले वित्त मंत्री थे।

08:38 AM: अभिनेत्री लिंडसे लोहान की सौतेली मां काटे मेजर को पिछले पांच साल में सातवीं बार डीयूआई (मामूली) अपराध में गिरफ्तार किया गया है, जब उन्होंने एक बस ड्राइवर पर हमला कर जबरदस्ती बस चलाने की कोशिश की।

08:14 AM: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रस्तावित रथ यात्रा के बारे में राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इसका मकसद प्रदेश में सांप्रदायिक जुनून को उकसाना है। इसके साथ ही सत्तारूढ़ दल ने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा आम चुनाव से पहले राज्य में लोगों को धार्मिक अधार पर बांटना चाहती है। 

07:46 AM: रोटी की कीमतों में हुई वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और सूडान की दंगा-रोधी पुलिस के बीच हुई झड़पों में 19 लोग मारे गए हैं और 219 घायल हुए हैं। सरकार ने गुरुवार को बताया कि मरने वालों में 2 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।

07:18 AM: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के कलपुरा गांव में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए जलाकर मारने का प्रयास किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

06:57 AM: यूनान की राजधानी एथेंस में बृहस्पतिवार तड़के एक महत्त्वपूर्ण चर्च के बाहर बम विस्फोट हो गया, जिसमें चर्च की देखभाल करने वाले और एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

06:29 AM: मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में मुंबई पुलिस ने 14 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 21 लाख रुपये के प्रतिबंधित पदार्थ और एक पिस्तौल की बरामदगी हुई है।​

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement