Thursday, April 25, 2024
Advertisement

Hindi Breaking News Dec 26: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: December 26, 2018 17:58 IST
Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of December 26:

05:26 PM: मेघालयः जयंतिया हिल्स के खदान में फंसे 13 मजदूरों को निकालने की कोशिश में जुटी है NDRF।

05:03 PM: दिल्लीः तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

05:01 PM: ओडिशाः जाजपुर में मैथान इस्पात लिमिटेड की साइट पर ब्लास्ट, 5 मजदूर घायल।

04:28 PM: 16 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिसमें अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई। अन्य लोगों से पूछताछ जारीः NIA

04:25 PM: इस्लामिक स्टेट के मॉड्यूल के लोगों पर दिल्ली और यूपी में 17 जगहों पर छापमारी की गई हैं, साढ़े 7 लाख से ज्यादा कैश बरामदः NIA

03:55 PM: राम मंदिर पर बोले भाजपा महासचिव राम माधव, विधेयक का विकल्प हमेशा से मौजूद था, लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट में है और इसपर 4 जनवरी को अगली बेंच के बारे में फसैला होगा। हमें आशा है कि सुप्रीम कोर्ट फास्टट्रैक रास्ता अपनाएगा और इसपर जल्दी फैसला देगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे।

03:30 PM: पाकिस्तानी नागरिक इमरान कुरैशी वारसी 10 साल भोपाल में जेल की सजा काटने के बाद आज अटारी वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान रवाना हुए।

03:04 PM: अवैध शिकार के आरोप में गोल्फर ज्योति रंधावा को वन विभाग ने किया गिरफ्तार

03:02 PM: लोकायुक्त पुलिस ने मध्य प्रदेश के धार जिले में सरकारी बिजली वितरण कंपनी के सहायक इंजीनियर और लाइनमैन को बुधवार को गिरफ्तार किया। दोनों पर बिजली चोरी के झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर एक व्यक्ति से 40,000 रुपये की घूस लेने का आरोप है। 

02:53 PM: पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी चार देशों की अपनी यात्रा के आखिरी चरण में बुधवार को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे। 

02:31 PM: मेक्सिको ने प्यूब्ला राज्य की गवर्नर मार्था एरिका एलोंसा तथा उनके पति व पूर्व गर्वनर राफाएल मोरेनो वेल्ले का क्रिस्मस डे पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। इसी सप्ताह एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उनका निधन हो गया था।

02:12 PM: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले की एक गर्भवती महिला को संक्रमित व्यक्ति का खून चढ़ाये जाने से एचआईवी संक्रमण हो जाने के बाद तमिलनाडु सरकार ने राज्यों के सभी ब्लड बैंकों में नमूनों की समीक्षा करने का आदेश दिया है। 

01:58 PM: दक्षिण और उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपनी भारी सशस्त्र सीमा पर सड़कों व रेलवे को जोड़ने और आधुनिक बनाने हेतु एक अंतर-कोरियाई परियोजना के शिलान्यास समारोह का आयोजन किया।

01:37 PM: महाराष्ट्र के ठाणे में, स्थानीय निकाय द्वारा संचालित एक अस्पताल में किशोरी मरीज का हाथ बिस्तर से बांधकर 39 वर्षीय सफाईकर्मी ने उसका कथित तौर पर यौन शोषण किया। लड़की के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कल्वा पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया और उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 तथा पोक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

01:19 PM: इंडोनेशियाई प्रशासन ने लोगों से उन इलाकों में तटों पर ना जाने के लिए कहा है जहां सुनामी ने गत सप्ताहांत 420 से अधिक लोगों की जान ले ली। प्रशासन ने 2004 में एशिया में आए भूकंप और सुनामी की बरसी पर यह नई चेतावनी जारी की है। 

12:44 PM: हिमाचल प्रदेश में शीत लहर और तेज होने से राज्य के अधिकतर इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

12:17 PM: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) अपने हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी की 5,900 इकाइयों को वापस मंगा रही है। इन वाहनों के फ्यूल फिल्टर में गड़बड़ी है, जिसे कंपनी बदलेगी। 

11:57 AM: मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के गठन के बाद मंगलवार की देर रात एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कुल 16 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इस बदलाव में जिलाधिकारी को एक जिले से दूसरे जिले में भेजने की बजाय अन्य विभागों में पदस्थ किया गया है।

11:21 AM: जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले में भारतीय सेना के एक जवान की कहासुनी के बाद उसके सहकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी।

10:42 AM: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक कार में गैस सिलिंडर विस्फोट के कारण आग लगने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। 

10:03 AM: देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.26 बजे 440.08 अंकों की गिरावट के साथ 35,030.07 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 123.95 अंकों की कमजोरी के साथ 10,539.55 पर कारोबार करते देखे गए।

09:34 AM: पेट्रोल के दाम में लगातार पांच दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को स्थिरता बनी रही। डीजल के दाम भी लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे। हालांकि तेल बाजार के जानकार बताते हैं कि पेट्रोल और डीजल के दाम में आनेवाले दिनों में और राहत मिल सकती है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में काफी गिरावट आ चुकी है।

08:49 AM: सीरिया की वायु रक्षा प्रणाली मंगलवार की शाम इजराइल द्वारा किए गए एक हमले के जवाब में सक्रिय हो गई जो राजधानी दमिश्क के ग्रामीण इलाकों को निशाना बनाकर किया गया था।

08:27 AM: कानपुर से नई दिल्ली के लिए जल्द ही मिनी हाईस्पीड ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है।

08:11 AM: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के खतोली शहर में गंग नहर के नजदीक 45 वर्षीय एक महिला का शव मिला। वह पिछले सप्ताह से लापता थी।

07:59 AM: पुलिस ने कश्मीर घाटी में गोवंश की तस्करी की कोशिश को नाकाम करके 28 मवेशियों को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बचाने का दावा किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

07:42 AM: महाराष्ट्र ठाणे जिले में एक टैंकर से खतरनाक रसायनिक पदार्थ एक दंपति के शरीर पर गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

07:28 AM: महाराष्ट्र में यहां स्थानीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने के दौरान एक 24 वर्षीय क्रिक्रेटर को छाती में दर्द हुआ, जिसके बाद उपनगरीय भांदूप में एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान वैभव केसरकर के रूप में हुई है। घटना 23 दिसंबर की है।

07:11 AM: राजस्थान सरकार ने अपने दूसरे प्रशासनिक फेरबदल में मंगलवार रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 68 अधिकारियों के तबादले कर दिये। 

06:52 AM: दक्षिणपूर्वी चीन के फुजियान प्रांत में मंगलवार को एक अपहृत बस ने राहगीरों को कुचल दिया जिससे इस हादसे में एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम आठ व्यक्तियों की मौत हो गई और 22 अन्य जख्मी हो गए। एक व्यक्ति ने चाकू से बस के चालक पर हमला किया।

06:30 AM: दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में अधिक शराब पीने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement