Thursday, March 28, 2024
Advertisement

Hindi Breaking News Latest News Updates Dec 18: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: December 18, 2018 20:32 IST
Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of December 18:

02:38 PM: ​यूपी के सहारनपुर जिले की सरसावा थाना पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी वहां से भाग निकला। मुठभेड़ में एक बदमाश और हेड कांस्टेबल गोली लगने से घायल हुए हैं। 

02:12 PM: ​हिमचाल प्रदेश के शिमला जिले में चिरगांव तहसील के सेरिबासा गांव में आग लगने से तीन घर जलकर खाक हो गए। पुलिस ने बताया कि आग सोमवार रात को लगी थी, जिसमें तीन घर और एक तबेला जलकर खाक हो गया। एक अन्य घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। 

01:41 PM: ​उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में एक युवक के खिलाफ अपनी 12 वर्षीय चचेरी बहन के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने मंगलवार को बताया कि एक शख्स ने अपनी चचेरी बहन को सोमवार दोपहर अरहर के खेत में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया। 

01:17 PM: ​सबरीमाला में चार ट्रांसजेंडरों ने मंगलवार को भगवान अयप्पा के दर्शन किए। इन लोगों को रविवार को मंदिर जाने की इजाजत नहीं मिली थी। लेकिन एक दिन पहले अनुमति प्राप्त करने के बाद उन्होंने आज (मंगलवार को) दर्शन किए। इन सभी ने साड़ी पहनी हुई थी।

12:54 PM: ​ऐसा माना जा रहा है कि चीन के एक विश्वविद्यालय ने फिल्मकार आमिर खान की उनके प्रशंसकों से मुलाकात के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। कहा गया है कि आयोजकों ने परिसर के प्रयोग की इजाजत नहीं ली जिस वजह से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

12:21 PM: चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को चीन के 'सुधारों और खुलेपन' की नीतियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कोई भी यह 'हुक्म' नहीं दे सकता है कि हमें क्या करना चाहिये। शी ने चीन के सुधार एवं खुलेपन की नीति की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह बात कही। 

11:47 AM: संकट से घिरे शराब व्यवसायी विजय माल्या की कानूनी अड़चनें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। उनके खिलाफ अगले साल ब्रिटेन की उच्च अदालत में दिवाला प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। 

11:14 AM: हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक लिए स्थगित।

11:02 AM: दिल्ली हाई कोर्ट ने DU के पूर्व अध्यक्ष अंकिव बैसोया के निर्वाचन को चुनौती देने वाली NSUI के सन्नी छिल्लर की याचिका खारिज की।

10:14 AM: बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार की देर रात से रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी मंगलवार को भी जारी है। इस बीच, राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बूंदाबांदी और चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

09:37 AM:देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.31 बजे 170.14 अंकों की गिरावट के साथ 36,099.93 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 46.40 अंकों की कमजोरी के साथ 10,841.95 पर कारोबार करते देखे गए।

09:16 AM: कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में मंगलवार को भी कड़ाके की शीतलहर जारी है और तापमान हिमांक बिंदु से नीचे पहुंच गया है।

08:48 AM: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के हरीनगर गांव में शादी के दौरान डीजे को लेकर हुई झड़प में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना पुरकाजी थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई। उन्होंने बताया कि डीजे को लेकर वर और वधू पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। घटना में घायल हुए चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

08:04 AM: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शरणार्थियों पर एक व्यापक वैश्विक कम्पैक्ट सोमवार को स्वीकार किया। इसका उद्देश्य बड़े शरणार्थी आंदोलनों के प्रबंधन करने के प्रयासों में सुधार लाना है। हालांकि इसमें अमेरिका और हंगरी का समर्थन नहीं मिला है। शरणार्थी समझौता 181 देशों द्वारा अनुमोदित किया गया था। 

07:37 AM: सरकार ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के तौर पर सोमवार को वकील माधवी गोरडिया दीवान के नाम को मंजूरी प्रदान कर दी। एक अधिकारिक बयान में बताया गया है कि कैबिनेट की नियुक्त समिति ने वकील माधवी गोराडिया दीवान की भारत के उच्चतम न्यायालय में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की। वह इस पद पर कार्यभार संभालने के बाद से 30.06.2020 या अगले आदेश तक बनी रहेंगी। 

07:11 AM: झारखंड उच्च न्यायालय की पूर्ण पीठ ने राष्ट्रीय निशानेबाज तारा शाहदेव के मामले में आरोपी न्यायालय के निलंबित रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद की बर्खास्तगी

का निर्णय लिया है। 

06:54 AM: जम्मू कश्मीर सरकार ने जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन जोन के तहत आने वाले उच्च माध्यमिक स्तर के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए सात से 16 जनवरी तक सर्दी की छुट्टी की सोमवार को घोषणा की। 

06:20 AM: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के चोपन क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रक के खड्ड में गिरने से चार महिला मजदूरों की मौत हो गई जबकि 40 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि ट्रक रॉबर्ट्सगंज से चोपन जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था और वह खड्ड में जा गिरा। मृतक महिलाओं की पहचान अभी नहीं हो सकी है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement