Thursday, March 28, 2024
Advertisement

Hindi Breaking News Latest News Updates Dec 01: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: December 01, 2018 16:54 IST
Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of December 01:

02:07 PM: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'अगर कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध नहीं करती है तो कपिल सिब्बल ने किस आधार पर इस मामले की सुनवाई 2019 चुनावों के बाद कराने की मांग की थी।'

01:39 PM: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में आर्म्स ऐक्ट के मामले में बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को जेल भेजा गया। कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल।

01:09 PM: अमेरिका के कैलिफोर्निया में मेक्सिको सीमा से सटे एक इलाके में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग जख्मी हो गए। 

12:44 PM: मराठा कोटा बिल को विधानसभा की मंजूरी मिलने के दो दिन बाद शिवसेना ने इशारों ही इशारों में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सियासी फायदा उठाने की कोशिश न की जाए। 

12:17 PM: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार को 3.8 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। 

11:56 AM: अमेरिका के वाशिंगटन में स्थानीय अधिकारियों ने सऊदी अरब दूतावास के बाहर एक मार्ग का नाम पत्रकार जमाल खशोगी के नाम पर रखने के प्रस्ताव के समर्थन में वोट किया है। अगर प्रस्ताव को सिटी काउंसिल की मंजूरी मिली तो सऊदी दूतावास से गुजर रहे इस मार्ग का नाम 'जमाल खशोगी मार्ग' हो जाएगा। 

11:19 AM: दिल्ली में सीबीआई ने गृह मंत्रालय के असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर विकास सभरवाल के खिलाफ केस दर्ज किया।

10:44 AM: रनिंदर सिंह अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ के उपाध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए। 51 वर्षीय रनिंदर महासंघ के 4 उपाध्यक्षों में से एक होंगे। वह भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के भी अध्यक्ष हैं। पूर्व ट्रैप निशानेबाज को 161 वोट मिले जबकि आयरलैंड के केविन किल्टी को 162, अमेरिका के राबर्ट मिशेल को 153 और चीन के वांग यिफू को 146 वोट मिले। 

10:22 AM: बिहार में ईडी ने कथित नक्सली मुसाफिर साहनी और अनिल राम की संपत्ति और कारें जब्त कीं। मुजफ्फरपुर और वैशाली में आरोपियों की संपत्ति।

09:59 AM: ​क्रूज से पर्यटन का जहां तक सवाल है, यहां काफी पोटेंशियल है। वेस्टर्न फ्रंट पर इसे शुरू किया जा सकता है। मुंबई में वॉटर ट्रांसपॉर्ट शुरू करना फायदेमंद होगा। मुंबई में मेथनॉल, एलएनजी, इथनॉल आदि का फ्यूल के तौर पर इस्तेमाल करने का निर्णय लिया गया है: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

09:37 AM: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को एक जन्मदिन समारोह के दौरान दो गुटों के बीच झड़प में 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक जन्मदिन समारोह के दौरान 2 लोगों के बीच डीजे बजाने को लेकर कहासुनी हो गई, जिसने 2 गुटों के बीच झड़प का रूप ले लिया। इसके बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजकर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

09:14 AM: भगवान राम और हनुमान जी के युग में इस देश में कोई जाति व्यवस्था नहीं था। कोई दलित, वंचित, शोषित नहीं था। वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस आप पढ़ेंगे तो पता चलेगा कि उस वक्त कोई जाति व्यवस्था नहीं थी। हनुमान जी आर्य थे, इस बात को मैंने स्पष्ट किया है। उस समय आर्य जाति व्यवस्था थी और हनुमान जी आर्य जाति के महापुरूष थेः केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह

08:52 AM: कश्मीर घाटी में शनिवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। लद्दाख के लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

08:17 AM: अमेरिका के अलास्का में एंकोरेज के पास रिक्टर पैमाने पर 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से सड़कें और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और साथ में सुनामी को लेकर अस्थाई चेतावनी भी जारी की गई।

07:57 AM: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर ने मासूम बच्चियों को मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी हेडमास्टर फरार है।

07:11 AM: भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है क्योंकि भारत के बहुसंख्यकों ने यह सुनिश्चित किया कि भारत धर्मनिरपेक्ष रहे और यह भुलाया नहीं जा सकता है। भारत की धर्मनिरपेक्षता में अल्पसंख्यकों का काफी मूल्य है: पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद

06:22 AM: यूपी के कुशीनगर जिले के पडरौना शहर से महज 3 किलोमीटर दूर खिरकिया में संचालित पडरौना के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण में 12 बालिकाएं मौके पर मौजूद नहीं थीं। पूछताछ में पता चला कि पांच बालिकाओं की तरफ से अवकाश प्रार्थनापत्र मिला है, जबकि शेष सात के बारे में कोई लिखित सूचना नहीं है।

06:19 AM: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में 75 साल की बुजुर्ग महिला के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार यह जनपद के थाना मगोर्रा क्षेत्र के एक गांव का मामला है। आरोप है कि दो बेटों की मां के साथ उसी के गांव के निवासी रिंकू ने यह कृत्य किया और फिर गांव से फरार हो गया। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement