Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

इंडोनेशिया विमान हादसा: भारतीय पायलट के शव की पहचान हुई, सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर दी जानकारी

इंडोनेशिया में 29 अक्टूबर को समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त विमान के कैप्टन भारतीय पायलट भव्य सुनेजा के शव की इंडोनेशियाई अधिकारियों ने शिनाख्त कर ली है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: November 24, 2018 22:42 IST
इंडोनेशिया विमान हादसा: भारतीय पायलट के शव की पहचान हुई, सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर दी जानकारी- India TV Hindi
इंडोनेशिया विमान हादसा: भारतीय पायलट के शव की पहचान हुई, सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर दी जानकारी

नयी दिल्ली: इंडोनेशिया में 29 अक्टूबर को समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त विमान के कैप्टन भारतीय पायलट भव्य सुनेजा के शव की इंडोनेशियाई अधिकारियों ने शिनाख्त कर ली है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक ट्वीट कर सुनेजा के शव की शिनाख्त होने की घोषणा की।

Related Stories

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘इंडोनेशियाई अधिकारियों ने कैप्टन भव्य सुनेता के शव की शिनाख्त होने की पुष्टि की है। जकार्ता में भारतीय राजदूत की मौजूदगी में आज परिवार को उनका शव सौंपा जाएगा। मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके साथ हैं।’’ 

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में जकार्ता के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद लायन एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में यात्रियों और चालकदल के सदस्यों समेत 188 लोग सवार थे। कैप्टन सुनेजा (31) दिल्ली के रहने वाले थे। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement