Friday, April 26, 2024
Advertisement

झारखंड में गरजे पीएम मोदी, अब ओडिशा में करेंगे जनसभा को संबोधित

झारखंड के पलामू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: January 05, 2019 12:51 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने पलामू मंडल बांध परियोजना समेत कई विकास कार्यों की आधारशिला रखी और लोगों को संबोधित किया। लोगों को अपने संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व की सरकारों पर जमकर हमला किया। 

पलामू में पीएम मोदी के भाषण के मुख्य बिंदू:-

-​पहले जो घर मिलते थे उसमें सिर्फ खाली चार दीवारें होती थीं लेकिन अब जो घर मिल रहे हैं उसमें तमाम मूल सुविधाएं हैं, जो एक परिवार के लिए ज़रूरी होती है।

-जब देश में रिमोट कंट्रोल वाली सरकार थी तो उन्होंने पांच साल में गावों में सिर्फ 25 लाख कर बनवाये थे और हमनें 5 साल से भी कम समय में 1 करोड़ 25 लाख घर बनवा दिए हैं।

- हमारी सरकार में दलालों और बिचौलियों की कोई जगह नहीं है, हम सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में सीधा पैसा जमा करके पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य कर रही है।

- हमारे देश में गरीबों को घर देने के लिए योजना पहले भी चलती थी, लेकिन वे किसी परिवार के नाम से योजना चलती थी। जिसमें लोगों के लिए घरों की चिंता कम थी जबकि परिवार के नाम की चिंता ज्यादा होती थी।

- 2022 तक हर देशवासी के सिर पर पक्की छत देने का प्रयास हमारी सरकार का है।  इसी कोशिश में हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना को गांवों के लिए अलग और शहरों के लिए अलग बनाया।

- कांग्रेस के लिए किसान सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक है लेकिन हमारे लिए किसान हमारा अन्नदाता है, कांग्रेस और भाजपा में यही अंतर है।

- हम किसानों को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।

- देश में कर्जमाफी को लेकर कुछ लोग झूठ बोल रहे हैं।

- कांग्रेस किसानों को प्रति संवेदनशील नहीं है।

- हमारी सरकार बनी, तो हमने खेतों तक पानी पहुंचाने का बीड़ा उठाया।

- आज कुछ लोग देश के किसानों को कर्जमाफी के नाम पर बहला रहे हैं. किसानों से झूठ बोल रहे हैं। मुझे पता है कि उन्होंने कभी उत्तर कोयल परियोजना का नाम तक नहीं सुना होगा. उन्हें तो यह भी नहीं पता चलेगा कि देश में जो सिंचाई परियोजनाएं वर्षों से अधूरी हैं, उन्हें पूरा किया जाए।

- देश के उज्जवल भविष्य के लिए देश के किसानों को ताकतवर बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहें है। हम किसानों और देश की सेवा को अपना धर्म मानकर कार्य कर रहें है। बीच से बाज़ार तक नई व्यवस्था खड़ी करके हम किसान को सशक्त कर रहें है।

- कांग्रेस की सरकारों ने समय रहते किसान हितों की परियोजनाओं को पूरा कर दिया होता तो आज किसानों को कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती। पहले कांग्रेस सरकारों ने किसानों को कर्ज लेने पर मजबूर किया और आज कांग्रेस कर्जमाफी के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही है।

- पहले की योजनाएं जो नामों के आधार पर चली वो आज जमीन पर दिखाई नहीं पड़ती हैं, हमारी सरकार नाम के झगड़ों में ना पड़कर काम करने पर विश्वास करती है।

- पहले परिवार के नाम से योजना चलती थी।

- 47 साल पुरानी परियोजना खंडहर की तरह खड़ी हैं. फाइलें लटकती रहीं, भटकती रहीं. 25 साल से एक तरह से इस परियोजना का काम ठप है।

- 14 हजार हेक्टेयर से ज्यादा भूमि सिंचित होगी, 3 लाख से ज्यादा लोगों को पीने का पानी उपलब्ध होगा।

-किसान की आय को दोगुना करने की योजना का हिस्सा है आज की परियोजनाएं, किसानों को सशक्त करने के लिए जिन योजनाओं पर काम होना चाहिए था, उनको लेकर पहले की सरकारों का क्या रवैया रहा, उसकी गवाही यहां की उत्तर कोयल परियोजना दे रही है. ये मंडल डैम प्रोजेक्ट उसकी गवाही है।

ओडिशा भी जाएंगे पीएम मोदी 

झारखंड के अलावा आज (5 जनवरी) ही पीएम मोदी ओडिशा भी जाएंगे। यहां पीएम 4,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इन परियोजनाओं में करीब 200 किलोमीटर की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं भी शामिल हैं। यहां भी पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाने के अलावा मंच से पीएम मोदी विरोधियों पर भी निशाना साधेंगे।

पीएम मोदी के अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज (05 जनवरी) त्रिपुरा की यात्रा पर होंगे। वे लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने के लिये पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा अमित शाह मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाएंगे, मेगा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement