Friday, April 26, 2024
Advertisement

सेना में 50 हजार जवानों की कमी : रक्षा राज्यमंत्री

सेना की तीनों शाखाओं में 50,000 के आसपास थल सैनिकों की कमी है। रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि भारतीय सेना में 25,472 संयुक्त कमान अधिकारियों और अन्य रैंक के अधिकारियों की कमी है।

Bhasha Edited by: Bhasha
Published on: July 28, 2017 23:56 IST
indian army- India TV Hindi
indian army

नई दिल्ली: सेना की तीनों शाखाओं में 50,000 के आसपास थल सैनिकों की कमी है। रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि भारतीय सेना में 25,472 संयुक्त कमान अधिकारियों और अन्य रैंक के अधिकारियों की कमी है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा कमी सेना की कुल क्षमता का बहुत कम है। भारतीय सेना में लगभग 14 लाख सक्रिय जवान हैं।वायुसेना में, 13,383 वायुसैनिकों की कमी है, जबकि नौसेना में 13,785 नौसैनिकों की और आवश्यकता है। 

रक्षा राज्यमंत्री ने कहा, "सरकार ने सुरक्षा जवानों की कमी घटाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें प्रशिक्षण क्षमता में वृद्धि, निरंतर छवि निर्माण, स्कूलों में प्रेरक व्याख्यान, करियर संबंधी मेले और प्रदर्शनियों में भागीदारी और सशस्त्र सेनाओं में चुनौतीपूर्ण करियर का फायदा उठाने के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रचार अभियान शामिल हैं।" 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement