Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

कोलकता: निर्माणधीन फ्लाईओवर गिरा, 10 की मौत, 150 के दबे होने की आशंका

कोलकता में निर्माणधीन विवेकानंद फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: March 31, 2016 15:45 IST
flyover collapse in kolkata- India TV Hindi
flyover collapse in kolkata

कोलकाता: कोलकाता में निर्माणधीन विवेकानंद फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। चश्मदीदों के मुताबिक मलबे में 150 लोगों के दबे होने की आशंका है। ये घटना गणेश टाकीज इलाके में हुई है। फ्लाईओवर का निर्माण पिछले 3 सालों से चल रहा था।

आपदा प्रबंधन और ट्रॉमा केयर टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। उनके साथ ही सैकड़ों स्थानीय लोग भी राहत और बचाव में जुटे हैं।एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "अचानक एक तेज धमाके जैसी आवाज हुई और उसके साथ ही विवेकानंद पुल भरभरा कर गिर गया।" उसने बताया कि पुल वहां से जा रहे वाहनों पर गिर पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक,  मलबे में मानव शरीर के अंग दिखाई दे रहे हैं और सड़कों पर खून बिखरा हुआ है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement