Friday, April 26, 2024
Advertisement

25 साल से कम उम्र में ही जयप्रकाश नारायण की कार्यकारणी में शामिल हो गए थे अरुण जेटली

भाजपा के कद्दावर नेता अरुण जेटली के चले जाने की खबर के बाद पूरे देश में गम के बादल छा गए हैं और तमाम लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। विभाजन के बाद लाहौर से भारत आए एक सफल वकील के बेटे जेटली ने कानून की पढ़ाई की थी।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: August 24, 2019 21:38 IST
25 साल से कम उम्र में ही...- India TV Hindi
25 साल से कम उम्र में ही जयप्रकाश नारायण की कार्यकारणी में शामिल हो गए थे अरुण जेटली

नई दिल्ली: भाजपा के कद्दावर नेता अरुण जेटली के चले जाने की खबर के बाद पूरे देश में गम के बादल छा गए हैं और तमाम लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। विभाजन के बाद लाहौर से भारत आए एक सफल वकील के बेटे जेटली ने कानून की पढ़ाई की थी। अरुण जेटली देश की राजनीति के कद्दावर नेता थे जिन्होंने जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को फर्श से अर्श तक की यात्रा तय करते देखा है।

Related Stories

अटल बिहारी वाजपेयी हों या नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली हर प्रधानमंत्री के विश्वस्त सिपहसलार थे। दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) से बीकॉम करने के बाद डीयू के ही लॉ फैक्लटी से एलएलबी की। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े अरुण जेटली 1974 में दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष बने। अरुण जेटली एक स्टार छात्र नेता, शानदार डिबेटर थे। 1973 में जयप्रकाश नारायण और राज नारायण के नेतृत्व में भ्रष्टाचार विरोधी मूहिम में अरुण जेटली बतौर छात्र नेता बड़ी भूमिका निभा रहे थे। जयप्रकाश नारायण ने नेशनल स्टूडेंट कमेटी ऑफ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के संयोजक के तौर पर 25 वर्ष से कम उम्र के अरुण जेटली को चुना। 

इंदिरा गांधी ने जब देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी तब जेटली डूसू प्रेसीडेंट थे। 19 महीने के लिए जेल में भी रहे। एक काबिल वकील और एक कुशल वक्ता के तौर पर अरुण जेटली छात्र राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति की सफल यात्रा के शानदार उदाहरण हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement