Saturday, April 27, 2024
Advertisement

केरल: तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, मुख्यमंत्री ने मांगी केंद्र से मदद

केरल में मौसम विभाग ने इडुकी, त्रिशूर और पलक्कड़ जिले में 7 अक्टूबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। केरल में बाढ़ की वजह से हुई तबाही के बाद एक बार फिर तीन जिलों में यग अलर्ट जारी किया गया है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: October 03, 2018 22:11 IST
केरल,भारी बारिश का रेड अलर्ट- India TV Hindi
केरल: तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, मुख्यमंत्री ने मांगी केंद्र से मदद

नई दिल्ली: केरल में मौसम विभाग ने इडुकी, त्रिशूर और पलक्कड़ जिले में 7 अक्टूबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। केरल में बाढ़ की वजह से हुई तबाही के बाद एक बार फिर तीन जिलों में यग अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीलंका के करीब अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके तूफान में बदलने की आशंका है। इसके केरल और लक्षद्वीप के तटों से टकराने की आशंका है।

केरल के सीएम पिनराई विजयन ने मछुआरों को इस दौरान समुद्र में नहीं जाने और समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, 'इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। जो लक्षद्वीप तट से उठेगा।'उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। 

केरल, भारी बारिश

केरल: तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, मुख्यमंत्री ने मांगी केंद्र से मदद

पर्यटकों को भी विशेष रूप से मुन्नार समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में नहीं जाने को कहा गया है। सीएम विजयन ने भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए केंद्र से मदद मांगी है। मुख्यमंत्री ने  केंद्र सरकार से एनडीआरएफ की 5 टीमों की मांग की है।

केरल, भारी बारिश

केरल: तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, मुख्यमंत्री ने मांगी केंद्र से मदद

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement