Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

कर्नाटक में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई लोग फंसे, 200 करोड़ रुपए की सहायता राशि का ऐलान

बारिश से प्रभावित कर्नाटक के कोडगू जिले में बचाव अभियान के लिए सेना जुट गई है। यहां बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण कई लोग फंसे हुए हैं।

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: August 18, 2018 9:33 IST
कर्नाटक में बाढ़- India TV Hindi
Image Source : एएनआई कर्नाटक में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई लोग फंसे, 200 करोड़ रुपए की सहायता राशि का ऐलान

नई दिल्ली: बारिश से प्रभावित कर्नाटक के कोडगू जिले में बचाव अभियान के लिए सेना जुट गई है। यहां बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण कई लोग फंसे हुए हैं। कई तटीय जिले और मलनाड क्षेत्र के दक्षिण कन्नड़, उडुपी, चिकमंगलूर, कोडगू, हासन के कुछ इलाके और उत्तर कन्नड़ जैसे क्षेत्र पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश की चपेट में हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, 'राष्ट्रीय आपदा बल, दमकल विभाग, त्वरित प्रतिक्रिया बल एवं अन्य के साथ सेना भी अब बचाव अभियान में जुट गयी है।' इसके अनुसार मुख्य सचिव विजय भास्कर ने मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को बाढ़ एवं भूस्खलन से प्रभावित तटीय जिलों एवं मलनाड क्षेत्रों में बचाव अभियानों के बारे में अवगत कराया।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री लगातार उन जिला प्रभारियों के संपर्क में हैं जो संबंधित जिलों में बचाव अभियानों की निगरानी कर रहे हैं। प्रभारी सचिव बचाव अभियानों का प्रबंधन कर रहे हैं। कुमारस्वामी ने प्रभावित जिलों को राहत कार्य के लिए 200 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement